उज्जैन में सीएम पुत्र का शाही विवाह: जिस परिवार में बेटी ब्याही, वहीं से बहू भी आएगी
भोपाल/उज्जैन।।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। खास बात यह है कि सीएम अपने बेटे के लिए उसी परिवार से बहू ला रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी बेटी ब्याही है।
डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन निवासी किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता से तय हुआ है। सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा पहले से ही दिनेश यादव परिवार की बहू हैं, और अब इसी परिवार की बेटी इशिता, यादव परिवार की नई बहू बनेंगी।
30 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगा विवाह
विवाह उज्जैन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में 30 नवंबर को संपन्न होगा। शादी का समारोह लगभग 5 दिनों तक चलेगा।
दो बड़े होटल बुक, उज्जैन में ही होगा रिसेप्शन
विवाह और स्वागत समारोह के लिए उज्जैन में दो बड़े होटल बुक किए गए हैं। रिसेप्शन भी यहीं आयोजित किया जाएगा।
दोनों ही डॉक्टर, अपनी-अपनी पढ़ाई में व्यस्त
डॉ. अभिमन्यु यादव: मास्टर्स इन सर्जरी (MS) के सेकेंड ईयर के छात्र, भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत।
डॉ. इशिता: एमबीबीएस कर चुकीं, वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
उज्जैन में होने वाला यह विवाह समारोह राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से खास माना जा रहा है, जिसकी तैयारियों में प्रशासन से लेकर परिवार तक पूरी तरह जुटा हुआ है।
Comments are closed.