Madhya Pradesh Latest News

विकास कार्यों में तेजी लाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक खंडेलवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By,वामन पोटे

विकास कार्यों में तेजी लाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक खंडेलवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बैतूल 25 नवंबर वार्ता।। कलेक्टर निवास पर मंगलवार को आयोजित विकास एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल सहित आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई उईके और भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने विभागवार प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता और किसानों को सुचारू वितरण की जानकारी दी गई। फसल बीमा के तहत अब तक 6835 किसानों को 7 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। विधायकों ने सहकारी बैंक शाखाओं के विस्तार, मंडी व्यवस्था सुधार और समितियों में नेटवर्क समस्या समाधान के निर्देश दिए।
जल संसाधन विभाग की समीक्षा में मेंढ़ा, घोघरी, शीतलझिरी, निर्गुण और रामघाटी परियोजनाओं की प्रगति पर जोर देते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पारसडोह परियोजना से किसानों को सुचारू पानी उपलब्ध कराने और माचना एवं ताप्ती नदी पर बैराज निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा गया।
बिजली आपूर्ति, धान उपार्जन, नगर पालिका कार्यों, औद्योगिक निवेश हेतु लैंड बैंक बढ़ाने और ताप्ती कंजर्वेशन के तहत पर्यटन व रोजगार बढ़ाने संबंधी सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments are closed.