Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
यूनिटी मार्च यात्रा बैतूल पहुँची, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश
बैतूल 25 नवंबर वार्ता।। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई नर्मदा प्रवाह एकता यात्रा मंगलवार को बैतूल पहुँची। गांधी चौक से कारगिल चौक तक भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत हुई। मार्ग में वीर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि दी गई तथा नागरिकों, सामाजिक संगठनों और स्कूली विद्यार्थियों ने जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वातावरण में देशभक्ति के गीत, जयकारे और पुष्पवर्षा से उत्साह भर गया।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प से 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक किया, वह इतिहास में अद्वितीय है। प्रदेशाध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ पदयात्रा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धारा, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है। यात्रा नेतृत्वकर्ता कपिल परमार ने बताया कि यह पदयात्रा नागपुर से प्रारंभ होकर अहमदाबाद स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को सरदार पटेल की विरासत और आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।
कारगिल चौक पर सामूहिक वंदे मातरम गान और शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद यात्रा हरदा की ओर रवाना हुई। रात में भारत-भारती छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.