Madhya Pradesh Latest News

40 साल का रसूख मिट्टी में मिला! जेफरी एपस्टीन के ‘करीबी’ का खुलासा होते ही दुबई के सुल्तान की छुट्टी, प्रोफाइल भी हुई डिलीट

By, बैतूल वार्ता

40 साल का रसूख मिट्टी में मिला! जेफरी एपस्टीन के ‘करीबी’ का खुलासा होते ही दुबई के सुल्तान की छुट्टी, प्रोफाइल भी हुई डिलीट

14 फरवरी //दुबई की आलीशान इमारतों और समंदर के बीच द पाम जैसा अजूबा खड़ा करने वाले फेमस बिजनेसमैन सुल्तान बिन सुलायम का साम्राज्य ताश के पत्तों की तरह ढहता दिख रहा है!

जिस शख्स ने चार दशकों तक दुबई को ग्लोबल ट्रेड का सुल्तान बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई आज उसका नाम अमेरिका के अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ जुड़ चुका है. अमेरिकी अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके बेहद करीबी संबंधों का खुलासा होने के बाद बिन सुलायम को DP World के ग्रुप चेयरमैन और सीईओ पद से हटा दिया गया है.

दुनिया के सबसे प्रभावशाली बिजनेसमैन में शामिल सुल्तान अहमद बिन सुलायम का मुसीबत बढ़नी शुरू हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग यानी DOJ द्वारा जारी दस्तावेजों में सुल्तान बिन सुलायम का नाम 9,400 से ज्यादा बार लिया गया है. इन फाइल्स के अनुसार एपस्टीन उन्हें अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को दाहिना हाथ मानता था.

अमेरिकी सांसदों थॉमस मैसी और रो खन्ना द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक बिन सुलायम और एपस्टीन के बीच 2009 से 2018 के दौरान न केवल व्यापारिक बल्कि बहुत ही प्राइवेटी और अश्लील ईमेल भी हुआ था.

खुलासा जिसने हिला दी साख

इस फाइल्स में बिन सुलायम द्वारा एपस्टीन को भेजे गए ऐसे मैसेज मिले हैं जिनमें उन्होंने अपने निजी पलों और टोक्यो यात्रा के दौरान ली गई सेक्सुअल मसाज की बातें शेयर की गई थी.

इसके साथ ही थॉमस मैसी ने एक टॉर्चर वीडियो से जुड़ा ईमेल का भी खुलासा किया है जिसमें बिन सुलायम का नाम सामने आया है.

इन सभी ईमेल के सार्वजनिक होने और दुनियाभर से बढ़ते प्रेशर के बाद शुक्रवार को उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी पोर्ट कंपनियों में से एक DP World से बाहर कर दिया गया.

दुबई की अर्थव्यवस्था में बड़ा कद
सुल्तान बिन सुलायम बीते 4 दशकों से दुबई की आर्थिक तरक्की का बड़ा चेहरा थे.

DP World कंपनी दुबई की जीडीपी में 36% और यूएई की जीडीपी में 12% का योगदान देती है.

दुबई की पहचान बन चुके इंसानों द्वारा बनाए गए द्वीप द पाम को बनाने वाली कंपनी नखील की स्थापना में भी उनकी बड़ी भूमिका थी.

इसके साथ ही सुल्तान बिन सुलायम दुबई की कार्यकारी परिषद और यूएई फेडरल टैक्स अथॉरिटी जैसे महत्वपूर्ण निकायों के सदस्य भी थे.

फिलहाल डीपी वर्ल्ड की वेबसाइट से उनकी प्रोफाइल हटा दी गई है. साभार

Comments are closed.