Madhya Pradesh Latest News

चौरागढ़ मेले में हादसा: खाई में गिरने से श्रद्धालु की मौत, वृद्ध ने तोड़ा दम; महिला लापता

By,वामन पोटे

चौरागढ़ मेले में हादसा: खाई में गिरने से श्रद्धालु की मौत, वृद्ध ने तोड़ा दम; महिला लापता

नर्मदापुरम, 15 फरवरी। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी स्थित चौरागढ़ महादेव मेले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला के लापता होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। दोनों मामलों के बाद राहत एवं बचाव दल को सक्रिय कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के जयंत नगर निवासी गणेश मानवतकर हर वर्ष की तरह इस बार भी चौरागढ़ महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे नांदिया मार्ग से पैदल चढ़ाई कर रहे थे, तभी नंदीगढ़ पहाड़ी ट्रैक पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। मंदिर जा रहे अन्य श्रद्धालुओं ने खाई में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं, एक अन्य वृद्ध श्रद्धालु की दर्शन कर लौटते समय अचानक हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा मेले में आई एक महिला के लापता होने की सूचना है। पुलिस और राहत दल द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर चौरागढ़ महादेव के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंचते

Comments are closed.