संघ के 100 वर्ष पर फिल्म ‘शतक’ का आज बैतूल में निःशुल्क प्रदर्शन, चार शो में देख सकेंगे दर्शक
By,वामन पोटे
संघ के 100 वर्ष पर फिल्म ‘शतक’ का आज बैतूल में निःशुल्क प्रदर्शन, चार शो में देख सकेंगे दर्शक
बैतूल। सेवा भारती के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का निःशुल्क प्रदर्शन आज 1 मार्च को गंज स्थित कांतिशिवा सिनेमा हॉल में किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
सेवा भारती बैतूल के सचिव दीपेश मेहता ने बताया कि यह फिल्म संघ के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के महत्वपूर्ण पड़ावों, सेवा कार्यों, अनुशासन और समाज निर्माण में उसकी भूमिका को दर्शाती है। फिल्म में संघ की स्थापना 27 सितम्बर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में किए जाने से लेकर स्वतंत्रता संग्राम, आपातकाल के दौर, शाखा व्यवस्था के विस्तार और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं के योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म में महिलाओं के संगठन राष्ट्र सेविका समिति के गठन और समाज सेवा के विभिन्न आयामों को भी प्रभावी रूप से दिखाया गया है। निर्माता वीर कपूर और निर्देशक आशीष मल द्वारा निर्मित इस फिल्म का उद्देश्य संघ की विचारधारा और सेवा कार्यों से समाज के हर वर्ग को परिचित कराना है।
आयोजन के अंतर्गत फिल्म के चार शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहला शो दोपहर 12 से 3 बजे, दूसरा शो 3 से 6 बजे, तीसरा शो 6 से 9 बजे और चौथा शो रात 9 से 12 बजे तक चलेगा। यह प्रदर्शन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
सेवा भारती ने नगर के नागरिकों, व्यापारी वर्ग, युवाओं, माताओं-बहनों और बुद्धिजीवियों से परिवार सहित उपस्थित होकर इस आयोजन को जन-जागरण का माध्यम बनाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह फिल्म संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास
Comments are closed.