युवती से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बैतूल 16 मार्च ।। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में एक युवक को युवती से मिलने पहुंचना महंगा पड़ गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी स्थित गड़ाघाट रोड पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार सारणी के पाटाखेड़ा निवासी संदीप पाटिल बैतूल में एक युवती से मिलने आया था। इस दौरान युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Comments are closed.