Madhya Pradesh Latest News

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर भाजपा ने शोक जताया

By बैतूल वार्ता

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर भाजपा ने शोक जताया
बैतूल। 
ज्योतिर्मठ एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य पूज्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के दुखद निधन पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओ ने कहा है कि स्वामी जी का निधन धर्म जगत की लिए बडी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दे।
प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर भाजपा ने शोक जताया
बैतूल। 
भाजपा सांसद दुर्गादास उइके , पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, सह मीडिया प्रभारी विशाल बतरा ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा (इंदौर) के दुखद निधन  पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओ ने कहा है कि उमेश शर्मा पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता और कुशल वक्ता थे। श्री शर्मा का निधन पार्टी संगठन की बडी क्षति है। पार्टी नेताओ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान देने और परिजनो को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.