Madhya Pradesh Latest News

By, बैतूल वार्ता

तालाब में डूबे दो युवक :खेत में दावन करने के दौरान नहाने पहुंचे,  तलाश रही SDRF की टीम

बैतूल/मुलताई।।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले मुलताई  के महिलावाड़ी गांव में दो युवकों के तालाब में डूबने की सूचना मिली है। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस बल तालाब में युवकों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक खेत में दावन करने गए थे। इस दौरान तालाब में नहाने उतर गए। वह नहाते हुए गहरे पानी में चले गए, जिससे तालाब में डूब गए। एसडीआरएफ और पुलिस बल 3 घंटे से  उन्हें खोज रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि साबरी निवासी राहुल पाठेकर ( 20 साल) और भयावाड़ी बैतूल निवासी राहुल उइके (20 साल) दोनों महिलावाड़ी के खेत में सोयाबीन की दावन करने गए थे। दावन के दौरान दोनों पास ही बने तालाब में नहाने चले गए। बहुत देर तक वह दोनों नहाकर बाहर नहीं आए तो परिजन तालाब पर पहुंचे। परिजनों को एक युवक की चप्पल भी पड़ी मिली।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ टीम को पहुंची। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीम युवकों को खोजने का काम कर रही हैं। अभी तक दोनों की कोई खोज खबर नहीं मिल पाई है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.