Madhya Pradesh Latest News

प्रेमिका के 206 मिस्ड काल और दूसरे से अवैध संबंध बनाने की धमकी से हत्यारा बना प्रेमी गिरफ्तार

By, बैतूल वार्ता

प्रेमिका के 206 मिस्ड काल और दूसरे से अवैध संबंध बनाने की धमकी से हत्यारा बना प्रेमी गिरफ्तार

बैतूल।अक्सर कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। इसका प्रमाण मध्यप्रदेश  बैतूल जिले के विद्युत नगरी सारणी के बगडोना में ढाबे पर काम करने वाले एक युवक के हत्यारा बन जाने से मिल रहा है। अपने से अधिक उम्र की ढाबा मालिक की पत्नी के प्रेम में फंसे युवक ने प्रेमिका के पति को जान से खत्म कर दिया और हत्यारा बन बैठा।

टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि आरोपित को सोमवार सुबह राउनदेव के जंगल से पकड़ा गया है। पुलिस ने हत्या के छह दिन बाद उसे रावनदेव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने जो खुलासे किए हैं उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई है। मिलन ढाबा के मालिक शैलेष साकरे की एक फरवरी को सिर पर हथौड़ी मारकर हत्या कर दी थी और उसके बाद पेट्राेल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने जांच की कड़ियां जोड़ी तो शैलेष की पत्नी सीमा ही उसकी जान लेने वाली निकली। सीमा के ढाबे पर काम करने वाले हेमंत बावरिया से प्रेम संबंध बन गए थे। यह संबंध इतने अधिक हो गए थे कि सीमा ने पति को मानसिक बीमार बताते हुए इटारसी के केंद्र में भर्ती करा दिया था और खुद प्रेमी के साथ एक ही कमरे में रहने लगी थी। पति ही नहीं सीमा की बेटी ने भी दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर जब विवाद हुआ तो सीमा ने पति को रास्ते से ही हटाने का प्लान बना लिया। प्रेमी हेमंत पर उसने ऐसा दबाव बनाया कि वह मजबूर हो गया।

सारणी पुलिस ने बताया कि सीमा ने पति की हत्या करने के लिए हेमंत से कहा और ना करने पर किसी और से अवैध संबंध बनाकर हत्या करवा देने की धमकी तक दे डाली। अपनी प्रेमिका को किसी और के साथ संबंध न बनें इसके लिए हेमंत ने हत्या करने का मन बना लिया। हत्या करने की साजिश रचने के दौरान दो दिन में सीमा ने हेमंत से मोबाइल पर 36 बार बात की। इतना ही नहीं मोबाइल पर 206 बार मिस्ड काल भी किए।
वारदात को अंजाम देने के बाद हेमंत ने सीमा से मोबाइल पर बात की और इसके बाद सबूत छिपाने के लिए सीमा ने अपने मोबाइल से काल डिटेल डिलीट कर दी थी। पुलिस ने साइबर जांच के बाद सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.