Madhya Pradesh Latest News

मुलताई में युवती की गला काटकर हत्या

By, बैतूल वार्ता

मुलताई में युवती की गला काटकर हत्या
बैतूल/मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई में बुधवार रात युवती की गला काट कर हत्या कर दी गई। वारदात मुलताई शहर गांधी चौक के समीप मटन मार्केट वाले रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सिमरन (25) पिता अफजल स्कूटी से गांधी चौके की ओर आ रही थी, तभी हमलावर ने चाकू से गला काट दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी मुलताई पहुंच गए हैं। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी सानिफ मलिक (27) को  थाने लेकर आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.