भाजी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार, अस्पताल में इलाज जारी
घोड़ाडोंगरी। तहसील के चोपना गांव में मंगलवार को चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। चने की भाजी खाने के बाद सभी को उल्टी दस्त एवं चक्कर आने की शिकायत होने लगी। जिस पर सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोपना (chopana) गांव में चने की भाजी खाने के बाद एक ही परिवार के 6 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। चने की भाजी खाने के बाद चोपना निवासी रुकमणी मर्सकोले 45, गगन मर्सकोले डेढ़ साल , सेमा मर्सकोले 22, मनीषा मर्सकोले 27 ,रम्मी मर्सकोले70, शोभाराम मर्सकोले 50 की तबियत बिगड़ गई। सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रूकमणी मर्सकोले ने बताया कि घर में चने की भाजी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में बैठकर खाना खाया चने की भाजी खाने के बाद अचानक एक एक कर कर सभी सदस्यों की तबीयत खराब होने लगी। सभी को चक्कर आने एवं उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई नशीला पदार्थ खा लिया हो। जिस पर परिजनों की मदद से सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।