Madhya Pradesh Latest News

मुख्यमंत्री के मोरडोगरी आने के पहले गांव हालात अच्छे नहीं थे मंतो बाई के घर बना गया शौचालय खुश हुए नाती

By, बैतूल वार्ता वामन पोटे

मुख्यमंत्री के मोरडोगरी आने के पहले गांव हालात अच्छे नहीं थे मंतो बाई के चार पहले बने  घर में बना गया शौचालय खुश हुए नाती

बैतूल /सारणी.. मंतो बाई के घर गुरुवार सुबह से ही चहल पहल नजर आ रही थी गांव वाले भी खुश नजर आ रहे हैं कारण दो दिनों मे गांव की तकदीर बदलने की क्वायद चल रही थी मंतो बाई के खेत मे बने प्रधानमंत्री आवास के पीछे रातो रात शौचालय बन गया रंग रोगन गुरुवार शाम चार बजे तक चल रहा था. पेंटर शौचालय प्र स्लोगन लिखने मे मगन था.2019,2020 मे बने प्रधानमंत्री आवास प्रदेश के मुखिया को गुरुवार रात भोजन करना था. भोजन बनने के लिए गैस चूल्हा भी मंतो बाई के आवास मे पहली बार आया था बेटी जिसे चालू बंद भी नहीं कर पा रही थी फूडसेफ्टी विभाग की महिला अधिकारी चार पांच सिटी कुकर की  बजने के बाद दौड़कर बंद कर रही थी. प्रधानमंत्री सड़क से मंतो बाई के घर तक नदी के दस डंफर पत्थर डालकर सड़क बन गई  मुरम और गिट्टी का चुरा भी डाल दिया रात के अंधेरे  मे कोई देख नहीं पाया  दिन के उजाले मे ही सब हकीकत नजर आ गई.

सरकारी तंत्र और सरकार की लापरवाही तीन साल पहले बने प्रधानमंत्री आवास मे शौचालय बनाया । सीएम के दौरे और गांव मे चौपाल के आयोजन के बाद गांव की तकदीर बदल गई,
मंतो बाई की चार बेटियां हैं एक बेटा हैं.चमोली बाई, रमोली बाई, श्यामवती बाई और रामरती बाई एक बेटा हैं मोहन,मंतो बाई बेवा हैं पति की मौत आठ साल पहले  हो गई हैं। तीन बेटियां ससुराल मे हैं एक बेटी दामाद मंतो बाई की साथ ही रहता हैं. पुत्री श्यामवती ने बताया की चार बहनो की 9 बालिका और चार बालक हैं भाई मोहन के दो बालक और दो बालिका हैं याने मंतो बाई की 18 नाती पोते हैं.
मोरडोगरी गांव मे  नया हेंडपम्प भी लगाया इसके पहले गांव वाले कुए का पानी पीते थे.

सरकारी खबर

मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि में भोजन के लिए जब मंतो बाई के घर पहुंचे, तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा
बैतूल, 24 अगस्त 2023

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात को अपने दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम मोरडोंगरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंतो बाई सिलूकर के घर अचानक भोजन करने पहुंचे, तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा।
इस अवसर पर मंतो बाई ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया और उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019-20 में उसे 1.20 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत हुई थी, जिससे उसने पक्का मकान बना लिया है पर अभी रहना शुरू नहीं किया है। उसने मुख्यमंत्री जी से कहा कि इस नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास का फीता काटकर शुभारंभ कर दें जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौके पर ही मंतो बाई  के प्रधानमंत्री आवास का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंतो बाई ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी भी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंतो बाई को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में आमंत्रित किया।
श्रीमती मंतो बाई ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी नि:शुल्क मिला है, जिससे उसे अब खाना बनाने में अब बिल्कुल परेशानी नहीं होती है। उसने बताया कि पहले वह जंगल से लकड़ी लेकर आती थी, लेकिन वर्षा ऋतु में लकड़ी गीली होने की स्थिति में खाना बनाने में काफी परेशानी होती थी। मंतो बाई ने बताया कि उसकी नातिन महक को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ भी मिल गया है। मंतो बाई ने बताया कि उसे अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने उचित मूल्य की दुकान से निशुल्क खाद्यान्न भी मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.