Madhya Pradesh Latest News

खेल परिसर का अधीक्षक निलंबित:बालकों के होस्टल में महिला आई थी; छात्रों ने की शिकायत; अधीक्षक का हुआ ट्रांसफर

By, बैतूल वार्ता

खेल परिसर का अधीक्षक निलंबित:बालकों के होस्टल में महिला आई थी; छात्रों ने की शिकायत; अधीक्षक का हुआ ट्रांसफर

बैतूल//

बैतूल के शाहपुर में आदिवासी बालकों के खेल परिसर के हॉस्टल में बीती रात एक महिला की मौजूदगी के बाद खेल परिसर के अधीक्षक शिव प्रसाद बामने को निलंबित कर दिया गया है। एसी ट्राइबल ने यह कार्रवाई की है। अधीक्षक को हटाकर घोड़ाडोंगरी अटैच कर दिया गया है।

बताया जा रहा है की बीती रात हॉस्टल में एक महिला कुछ लोगों के साथ पहुंची थी। जिसका वीडियो छात्रों ने बनाकर इस पूरे मामले की शिकायत शाहपुर बीईओ को की थी। जिस पर बीईओ ने एक जांच रिपोर्ट बनाकर एसी ट्राइबल को प्रेषित की थी। जिसके आधार पर एसी ट्राइबल शिल्पा जैन ने अधीक्षक शिवप्रसाद बामने को निलंबित कर घोड़ाडोंगरी अटैच कर दिया है।

एसी ट्राइबल शिल्पा जैन ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट पर अधीक्षक को हटाने की कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में बीईओ ने अधीक्षक को हटाया जाना आवश्यक बताया था। इस हॉस्टल में कुछ महिला की मौजूदगी पाई गई थी। इधर बताया जा रहा है कि खेल परिसर के हॉस्टल में पहावाड़ी गांव की एक महिला पहुंची थी। जिसका छात्रों ने वीडियो बना लिया था।

हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि पहावाड़ी गांव के एक किशोर ने जहर खा लिया था। जिसे शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उस किशोर की मां को पैसों की जरूरत थी। जिसे पहावाड़ी की एक महिला से पैसों की मांग की थी।

महिला अधीक्षक की पहचान की थी। उसने अधीक्षक को पैसों की जरूरत की बात बताई थी। जिस पर अधीक्षक ने रुपए लेने के लिए महिला को हॉस्टल बुला लिया था। जब यह महिला हॉस्टल पहुंची तो छात्रों ने उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। जिसके बाद अधीक्षक के खिलाफ निलंबन की यह कार्रवाई की गई है। बता दें की कुछ सप्ताह पहले बैतूल के एक बालिका हॉस्टल में एक युवक की मौजूदगी का भी मामला सामने आया था। जिसके बाद वहां की अधीक्षक को भी निलंबित कर पद से हटा दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.