Madhya Pradesh Latest News

प्रेमिका के हत्यारे को उम्रकैद:गर्लफ्रेंड के दूसरे लड़के से चेट करने से था नाराज, जंगल में बुलाकर रेपकर मारा, आत्महत्या दिखाने पेड लटका दी लाश

By, बैतूल वार्ता (वामन पोटे )

प्रेमिका के हत्यारे को उम्रकैद:गर्लफ्रेंड के दूसरे लड़के से चेट करने से था नाराज, जंगल में बुलाकर रेपकर मारा, आत्महत्या दिखाने पेड लटका दी लाश

बैतूल।।

प्रेमिका के दूसरे लड़को से चैटिंग और फोन पर बातचीत उसे बुरी लगती थी। एक दिन उसने उसे मिलने बुलाया और पहले उसका रेप किया और फिर उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर लाश पेड़ पर लटका दी, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। लेकिन पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला। इस मामले में आज भैंसदेही कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पुलिस फाइल में यह मामला जघन्य हत्याकांड में शामिल था।

अपर सत्र न्यायालय, भैसदेही, ने जंगल में लड़की की हत्या कर लाश को सीताफल के पेड़ पर लटका देने वाले आरोपी रोशन मर्सकोले पिता रघुनाथ मर्सकोले (24) निवासी बोरीकास थाना झल्लार को धारा 302, 201 IPC में दोषी पाते हुए, धारा 302 IPC में आजीवन कारावास और 5000 रुपए के अर्थदंड से, धारा 201 IPC में 3 वर्ष के कठोर कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया है। इस प्रकरण को शासन द्वारा जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के रूप में चिह्नित किया गया था।

यह था हत्या का मामला

आरोपी रोशन और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। रोशन की प्रेमिका अन्य लोगों से फोन पर बातचीत करती थी और चैटिंग करती थी ये बात रोशन को बुरी लगती थी। कई बार रोशन ने अपनी प्रेमिका को अन्य लोगों से बातचीत करने और ऑनलाइन रहने से मना किया था। इसी बात पर उसके साथ झगड़ा भी हुआ था। 29 नवम्बर 2020 को रोशन उसके दोस्त विश्वनाथ उइके के साथ उसकी बाइस से बैतूल से बोरीकास आया था और उसने प्रेमिका को मिलने के लिए गांव से बाहर ढोलेमऊ रोड के किनारे पहाड़ी पर बुलाया था।

रोशन ने अपने दोस्त विश्वनाथ उइके को अपनी बुआ के लडके संतोष के साथ गांव में भेज दिया और खुद प्रेमिका से मिलने गांव से बाहर ढोलेमऊ रोड के पास की पहाड़ी पर गया। वहां पर रोशन ने ढोलेमऊ रोड के किनारे खेत में प्रेमिका के साथ लैंगिक सम्बन्ध बनाये और मृतिका की चुनरी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। रोशन ने हत्या करने के साक्ष्य छुपाने के लिए प्रेमिका की चुनरी से फांसी लगाकर प्रेमिका की लाश को सीता फल के पेड़ से लटका दिया था।

तीन दिन बाद मिली थी लाश

घटना के तीन दिन बाद 02 दिसंबर 2020 को लड़की की फांसी लगी हुई लाश ग्राम बोरीकास में पहाड़ी पर भाउराव के खेत में सीताफल के पेड़ से लटकी हुई पाई जाने पर पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन और अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध कायम कर मर्ग जांच और विवेचना प्रारम्भ की थी। विवेचना के दौरान पूछताछ पर रोशन ने अपराध करना स्वीकार किया।

प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय, भैसदेही द्वारा की गई। अदालत ने अभियोजन मामले को संदेह से परे प्रमाणित किया और अपने तर्क प्रस्तुत किए गए। अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय ने अभियोजन मामले को संदेह से परे प्रमाणित मानकर आरोपी रोशन को सजा सुना दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.