बैतूल विधान सभा मे बजा चुनावी बिगुल ! पिता के नाम पर शुरू किया विजय सेवा न्यास
By, वामन पोटे : बैतूल वार्ता
बैतूल विधान सभा मे बजा चुनावी बिगुल !
पूर्व सांसद का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया:पिता के नाम पर शुरू किया विजय सेवा न्यास; करोड़ों की जमीन दान की
बैतूल।।बैतूल विधान सभा मे भाजपा ने अभी भले ही अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नही की है पर हेमंत खंडेलवाल के जन्म में जुटी भीड़ ने हेमंत के चुनाव लड़ने पर पक्की मुहर लगा दी ।इस भीड़ भरे जन सैलाब ने साबित कर दिया है कि दूध का जला अब छाछ भी फूक फूक पी रहा है ।भाजपा ने अभी मुलताई में कुंबी समाज के चंद्रशेखर देशमुख और भैसदेही में आदिवासी कोरकू समाज से महेंद्र सिंह चौहान को टिकट देकर अपने जातिगत समीकरण को साध लिया है अब घोड़ाडोंगरी में आदिवासी समाज के गोड़ प्रत्याशी तय करने की कवायद शुरू है । भाजपा ने सामाजिक ताना बाना बुनकर स्व.सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के सपनो को साकार कर दिया ।इस सामाजिक समीकरणों में कांग्रेस 1984 के बाद फेल ही साबित हो रही है जिसके चलते जिले का कोरकू समाज पूरा का पूरा भाजपा के साथ खड़ा हो गया है ।कांग्रेस ने सतीश चौहान को आखरी बार विधायक बना दिया।फिर कांग्रेस कोरकू समाज को साधने में फेल ही साबित हुई है।राजनीति के दिग्गज जानकर कहते है कि जिले में कोरकू और गोड़ समुदाय जनसख्या के आधार पर अब बराबर हो गया है।

बैतूल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। उनके परिवार ने करोड़ों रुपए की लागत का अपना मकान स्व पिता पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल के नाम पर शुरू किए विजय सेवा न्यास को समर्पित कर दिया।
इस न्यास के जरिए उन्होंने चार प्रकल्पों की शुरुआत की। जिसमें सेवा, शिक्षा से रोजगार, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण शामिल हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर से लेकर कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता सदैव कहते थे कि समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहो, उन्हीं के मार्गदर्शन को परिवार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने आदिवासी अंचल को जोड़ने के लिए कई काम किए।
इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
सबसे पहले यहां सुभाष वार्ड में सतपुडा समग्र समिति के तत्वावधान में 151 फलदार पौधे रोपे। इसके बाद उनके मोतीवार्ड स्थित पुराने आवास पर सुन्दरकांड करके सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान खंडेलवाल परिवार ने सेवा से जुडे आयामों की प्रदर्शनी वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेत युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछडावर्ग मोर्चा, अजा मोर्चा अजजा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चार प्रकल्प की हुई शुरुआत
सेवा, शिक्षा से रोजगार, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण जैसे चार प्रकल्प शुरू किए गए। जिसकी मॉनिटरिंग उनके पुराने भवन से की जाएगी। इसके तहत इस न्यास भवन में मेडिकल सहायता के लिए एक्सपर्ट टीम तैनात रहेगी जो देश भर के चैरिटेबल हॉस्पिटल का डाटा रखेगी।
ये टीम स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर ऐसे जरुरतमंदों को उपयुक्त सहायता मुहैया कराएगी। यहां सप्ताह में एक दिन निशुल्क पैथालोजी की व्यवस्था भी होगी। खंडेलवाल परिवार ने मानसिक बीमार बच्चों के लिए एक केंद्र की स्थापना के लिए करोड़ों रुपए की भूमि सेवा भारती को दान कर दी है।
महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए भी केंद्र स्थापित किया जाएगा। हर बड़े गांव में एक शिक्षक रखकर बच्चों को शिक्षा और हफ्ते में दो दिन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम किए जाएंगे।
वहीं, ऐसे 50 केंद्र भी शुरू किए जायेंगे जिसमें बच्चे पढ़ने के साथ रोजगार से जुड़ सके। परिवार द्वारा संचालित Rd कोचिंग संस्थान में प्रतिभाशाली बच्चों को निशुल्क कोचिंग भी दी जाएगी।