Madhya Pradesh Latest News

बहू गुटखा खाती है, कहीं भी थूक देती है, पुलिस के पास पहुंची सास

By, बैतूल वार्ता

बहू गुटखा खाती है, कहीं भी थूक देती है, पुलिस के पास पहुंची सास
अक्सर परिवारों में सास-बहू के झगड़ों की खबरें सामने आती है। इस झगड़े का कारण कहीं दहेज बनता है तो कहीं कुछ और…। लेकिन उत्तर प्रदेश से सास-बहू के बीच लड़ाई का अनोखा कारण सामने आया है
यहां ‘यार’ शब्द ने घर में तकरार करा दी। इतना ही नहीं, बहू गुटखा कर घर में जगह-जगह थूकती रहती है।

सास ने बताई अपनी समस्या

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा जिले का है। यहां एक सास अपनी बहू की हरकतों से इतनी परेशान हो गई कि उसे थाना पुलिस के पास जाना पड़ा। सास ने पुलिस को बताया कि बहू किसी से यार-यार कह कर बात करती है। इतना ही नहीं, वो बेहिसाब गुटखा खाती है। घर में इधर-उधर थूकती रहती है। कई बार मना किया है, लेकिन मानती नहीं है। हार कर वो पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा।

शादी को हुए बस पांच महीने

बताया गया है कि महिला के बेटे की करीब पांच महीने पहले ही शादी हुई है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि कई बार बहू को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया है, लेकिन वो मानती ही नहीं है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि कैसे भी यार करने और गुटखा खाने की समस्या से छुटकारा दिलाओ। उधर पुलिस और काउंसलरों ने दोनों पक्षों से बातचीत की।

बहू बोली- गुटखा नहीं छोड़ूंगी

हालांकि बहू की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। उधर परामर्श टीम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली बार की तारीख दी है। उधर, जैसे ही ये मामला मीडिया में आया वैसे ही चर्चा का विय बन गया। हैरानी की बात तो ये है कि बहू भी गुटखा खाने की आदत पर अड़ी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.