Madhya Pradesh Latest News

चुनाव से पहले उमा भारती ने बनाई नई संस्था, कहा- बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने से पहले उनसे 2 वचन लें

By, बैतूल वार्ता

चुनाव से पहले उमा भारती ने बनाई नई संस्था, कहा- बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने से पहले उनसे 2 वचन लें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उमा भारती की घोषणा ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। उमा भारती ने कहा कि मैं बीजेपी को फिर से सत्ता में लाने के लिए मेहनत करूंगी। लेकिन बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने से पहले उनसे यह वचन लें कि वो किसी तरह की फिजूलखर्ची नहीं करेंगे।

उमा भारती ने एमपी में बनाई संस्था

अपनी मां से नाम से बनाई वेलफेयर संस्था

कहा- मैं फिर से बीजेपी के लिए करूंगी प्रचार

कई घोषणाएं बढ़ा सकती हैं बीजेपी की टेंशन

लेकिन गांधी जी, पंडित दीनदयाल जी एवं मोदी जी के आदर्शों पर चलने के लिए भाजपा को विवश करेंगे। भाजपा की ही सरकार बनेगी। मैं फिर इसके लिए मेहनत करूंगी। लेकिन मैं प्रदेश की माता बहनों एवं सभी से अनुरोध करती हूं की वोट भाजपा को ही दे लेकिन हर उम्मीदवार से यह वचन ले की सरकारी स्कूल एवं सरकारी अस्पताल में ही अपने परिवार एवं अपना इलाज करायेंगे तथा अपने बच्चों को पढ़ायेंगे।
फिजूल खर्च नहीं करेंगे बीजेपी नेता
उमा भारती ने कहा कि कोई भी भाजपा का नेता, कार्यकर्ता शादी में फिजूल खर्चा नहीं करेगा। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की यही गाइडलाइन है। 5 स्टार होटलों में नहीं रुको, कही भी फिजूल खर्ची मत करो। मोदी जी हमारे आदर्श हैं, हमारे मसीहा हैं। उमा भारती ने अंत में कहा कि भाजपा के सिद्धांत एवं भाजपा का झण्डा अमर रहे। मोदी जी का राज अखंड रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.