Madhya Pradesh Latest News

महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, मायके पक्ष ने प्रताडि़त करने का लगाया आरोप

By, बैतूल वार्ता

महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, मायके पक्ष ने प्रताडि़त करने का लगाया आरोप

Ch. Editor :वामन पोटे

September 10, 2023

Betul Crime News  बैतूल के शाहपुर में एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी है। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। महिला की मानसिक हालत खराब होने की जानकारी भी सामने आई है। शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि शाहपुर निवासी कविता गायकवाड़ उम्र 31 ने शनिवार की दोपहर को गांव के ही एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतिका का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का इस तरह चला पता
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर को कविता ने भोजन बनाया। पति से कहा कि भोजन तैयार है आप भोजन करके जाए। पति ने कहा कि मैं मंदिर से पूजा कर आता हूं। उसके बाद भोजन करूंगा। कविता ने अपनी सांस के साथ भोजन किया और बर्तन साफ करने का कहकर घर के पीछे गई। जब पति मंदिर से घर पहुंचा तो पत्नी घर पर नहीं दिखी। पड़ोस में पत्नी की तलाश शुरू कर दी। घर के ही पास स्थित कुएं के किनारे महिला की चप्पले मिली। जब पति ने कुएं के भीतर देखा तो पत्नी का शव पड़ा मिला था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतिका के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने लगाया प्रताडऩा का आरोप
इधर मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतिका के पिता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताडि़त किया है। प्रताडऩा के कारण उसकी मौत हुई है। बेटी की मौत के जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतिका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया। जिसके शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले है। पड़ोस के लोगों से भी चर्चा की तो उन्होंने मृतिका की मानसिक हालत ठीक नहीं होना बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.