Madhya Pradesh Latest News

मवेशियों को कुचलते हुए रेत के डंपर से टकराई बस, 15 घायल, 8 गंभीर

By बैतूल वार्ता

मवेशियों को कुचलते हुए रेत के डंपर से टकराई बस, 15 घायल, 8 गंभीर

बैतूल। बैतूल से भोपाल की ओर जा रही निजी यात्री बस सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए रेत से भरे डंपर से टकरा गई। इससे डंपर और बस के चालकों समेत 15 यात्री घायल ही गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  लक्ष्मीनारायण कंपनी की यात्री बस बैतूल से भोपाल के लिए सोमवार सुबह करीब 6 बजे रवाना हुई।
सोनाघाटी के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को गलत दिशा में मोड़ दिया जिससे सामने से आ रहे रेत के डंपर से टक्कर हो गई। बस के नीचे आने से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। टक्कर होने से बस और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस और डंपर चालक फंस गए थे जिन्हे क्रेन की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

टक्कर में ये हुए घायल:

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस और डंपर हादसे में बैतूल सदर निवासी सुनील मालवी 30 वर्ष, मोनू आर्य 45 वर्ष, अजीत आर्य 55 वर्ष, आठनेर निवासी शाहरुख खान 28 वर्ष, भैसदेही निवासी अमित यादव,
प्रभुढाना निवासी अमरदीप पाटनकर 29 वर्ष, अनिल पोटे, बैतूल निवासी रवि पांडेय, बोथिया निवासी रविशंकर धुर्वे, आजाद वार्ड निवासी जुनैद खान, आठनेर निवासी कृष्ण धड़से 40 वर्ष, साजिद खान, बैतुल निवासी विकास आर्य, आठनेर निवासी सागर वसन्तपुरे, पाढर निवासी साध्वी जीतपुर, निखिल जीतपुरे, आठनेर निवासी संतोष घायल हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.