Madhya Pradesh Latest News

*जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी , पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन , प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी श्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं यात्रा सह प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे*

By, वामन पोटे (बैतूल वार्ता )

*जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी , पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन , प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी श्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं यात्रा सह प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे*

*20 सितंबर 2023*

*बदहाली और बर्बादी के खिलाफ जन आक्रोश*

*प्रजातंत्र का यह महासंग्राम जनता के जोश बनाम जन आक्रोश की लड़ाई*

*भारत मां के सरफरोश पूरे जोश से जन आक्रोश को आवाज देने 11,400 किमी की यात्रा पर कर रहे हैं कूच*

18 सालों की प्रदेश की *बदहाली और बर्बादी* का जनता में शिवराज राज के ख़िलाफ़ जो असंतोष था, वो अब *“जन आक्रोश”* में तब्दील हो गया है। समूचे मध्यप्रदेश में चारो ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट है।

आदिवासी, किसान, दलित ,बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े ,नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, “शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ”।

आज मध्यप्रदेश के कोने – कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। बस जनता की इसी आवाज़ को सुनकर हम ‘जनाक्रोश यात्रा’ का आगाज़ कर रहे हैं।

जहाँ शिवराज राज के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस व कमलनाथ जी के प्रति जनता में जोश दिखाई दे रहा है।

मध्यप्रदेश की जनता में भयंकर जन आक्रोश क्यों व्याप्त हुआ ?

क्योंकि शिवराज राज ने पहले तो किसानों की आमदनी कम कर दी । युवाओं के भविष्य को व्यापम और पटवारी परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ाकर उनके भविष्य की हत्या कर दी।

क्योंकि हमारे आदिवासी भाइयों के मुँह पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करके न सिर्फ़ उन्हें अपमानित किया गया बल्कि उनके 3 लाख 22 हजार आवास के पट्टे निरस्त करके उन्हें दरबदर भी कर दिया गया ।

 

क्योंकि पोषण आहार घोटाला करके कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाका डाला गया। शिवराज सरकार की भ्रष्टाचार की भूख यहीं नहीं रुकती, वो 45 लाख स्कूली बच्चों की स्कूल की ड्रेस खा गए।

क्योंकि बेशर्म भाजपाई सत्ता ने दरिंदगी की सीमाएं इस हद तक पार कर दी कि आयुष्मान योजना में मुर्दों के इलाज़ के नाम पर भी पैसे खा गए।

क्योंकि जनता में आक्रोश इसलिए भी है कि भ्रष्टाचार के पाप में आकंठ तक डूबी इस सत्ता ने भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा। जो भगवान को नहीं छोड़ते, वो अन्नदाता किसान, दलित, आदिवासी व नौजवान को क्या छोड़ेंगे।

क्योंकि 50 हजार से अधिक बेटियों की फ़र्जी शादी दिखाकर उनके हक का पैसा खा लिया गया और अंततः, अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए सतपुड़ा भवन को आग के हवाले कर हजारों फाइलें जला दी गईं।

क्योंकि 18 सालों में मध्यप्रदेश में 58 हजार से अधिक बहन -बेटियों से बलात्कार हुए, 67 हजार से अधिक अपहरण हुए, पूरे देश में बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध सबसे ज़्यादा मप्र में है, दलितों के ख़िलाफ़ अत्याचार में प्रदेश को नंबर वन बना दिया गया।

आज प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ जी के लिए जोश है,
क्योंकि………..
27 लाख किसानों का कर्ज माफ़ किया
87 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल 100 रु से कम कर दिया
माफ़ियाओं पर वार किया
मिलावटखोरों पर प्रहार किया

और अब वचन दे रहे हैं कि
500 रु में गैस का सिलेंडर देंगे
100 यूनिट तक बिजली बिल माफ़ कर देंगे, 200 यूनिट तक हाफ़ कर देंगे
बेटियों को 1500 रु प्रति माह का इंसाफ देंगे
किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ़्त कर देंगे
कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार देंगे
पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देंगे
प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय देंगे
किसानों का कर्ज माफ़ कर देंगे

जन आक्रोश यात्रा प्रदेश के सात मार्गो से निकल कर प्रदेश की सम्मानित जनता के साथ कुल 11,400 किमी की दूरी तय करेगी ।

यात्रा मार्ग 5 की जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी , पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जैन, सह प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में हरदा से प्रारंभ हो कर बैतूल , छिन्दवाड़ा , सिवनी एवं (होशंगाबाद) नर्मदापुरम जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से होती हुई 1400 किमी चलते हुए नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) में इस यात्रा का समापन होगा । इस यात्रा के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन , राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी श्री संजय कपूर , प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी श्री चंद्रिका प्रसाद व्दिवेदी , विधायक श्री धरमू सिंह सिरसाम एवं श्री ब्रम्हा भलावी , आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन यात्रा में उपस्थित रहेंगे ।

कदम दर कदम यात्रा बढ़ती जाएगी, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी ।
पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे , आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम , प्रदेश महासचिव समीर खान , प्रदेश सचिव तिरुपति एरुलू, संभागीय प्रवक्ता हेमन्त पगारिया , जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे , जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा , जिला सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा , राजेन्द्र जायसवाल ,  उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.