Madhya Pradesh Latest News

आदिवासी अंचलों की समस्याओं को लेकर सक्रिय हुआ जयस संगठन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताई विभिन्न समस्याएं, तत्काल निराकरण की मांग

By,वामन पोटे (बैतूल वार्ता)

आदिवासी अंचलों की समस्याओं को लेकर सक्रिय हुआ जयस संगठन

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताई विभिन्न समस्याएं, तत्काल निराकरण की मांग
बैतूल। आदिवासी अंचलों में व्याप्त विभिन्न ज्वलंत एवं मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने के लिए जयस संगठन सक्रिय हो गया है। जयस प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे युवा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार ग्रामीण अंचलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न समस्याएं उजागर हो रही है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आ रही है। इन सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस को एक समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर गंभीरता से निराकरण करने की बात कही है।
— इन समस्याओं की ओर किया ध्यानाकर्षण–
ग्राम पंचायत मानी आठनेर के वनग्राम पाट में स्कूल की छत से पानी टपक रहा है, पूरी तरह से जीर्ण हो गया है। अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत गारगुड़ के प्राथ. शाला आमढाना का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, बच्चों को बैठने की समस्या हो रही है, तत्काल निराकरण करें। भैंसदेही के ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड, ग्राम सालईढाना में शा. उचित मूल्य दुकान का सरकारी भवन स्वीकृत करें, 30 वर्ष से किराये के मकान में संचालित है। स्कूल जर्जर हो चुका है उसकी मरम्मत एवं सुधार करें। शमशान की जगह पर बाउंड्रीवाल के साथ निर्माण करें। ग्राम पंचायत डोक्या के मेंढा ग्राम के ग्रामीण कज्जीदार कुएं का पानी पीने को मजबूर है, पानी की व्यवस्था, सड़क मेंढा से धामन्या तक स्वीकृत की जाए। कुएं का पानी पीने से बीमारियां लगातार बनी रहती है डाक्टरों की टीम भेज कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। ग्राम पंचायत है गदराझिरी के ढाना गुनघाटी को ग्राम घोषित किया जाए क्योंकि अब तक बहुत सी योजनाओं का लाभ गुनघाटी को नही मिल पाया, जिसके चलते ग्राम की 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण पंचायत दर्पण पर अंकित है किन्तु अब तक नही बन पाई, उचित जांच करें। युवा बेरोजगारों को बैंक लोन की गारंटी प्रदान की जाए, वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तन के बाद अब तक वनाधिकार पट्टे वितरित नही किये गये। बैतूल के समस्त छात्रावास, स्कूलों में निरीक्षण समिति बनाकर समाज सेवियों को भी शामिल किया जाए। भीमपुर ग्राम पंचायत बोरकुण्ड ग्राम धामदेही के आंगनवाड़ी केन्द्र भवन की स्थिति क्षतिग्रस्त है मरम्मत की जाए। धामदेही स्कूल की शिक्षिका संगीता चौहान द्वारा पेसा एक्ट एवं पालक शिक्षक समिति की अवहेलना की जा रही है, जॉच करने में सहयोग नही कर रही है, शिकायत करने पर रौब दिखाती है, शिक्षिका को दूसरे स्थान पर अटैच किया जाए। दामजीपुरा (भीमपुर) के ग्राम जावरा, आमढाना स्कूलों की छत पर सीड़न, छत से पानी टपकता है, मरम्मत की जाए। भीमपुर कृषकों के नाम जिनके खेतो में पूरी फसल चौपट हो गयी है, खेतों का सर्वे कराकर मुवाअजा राशि दी जाए। समस्याओं पर विशेष रूप से संज्ञान लेकर अविलंब कार्यवाही करने का आग्रह कलेक्टर महोदय से किया गया। मौके पर सरपंच धामदेही, बलदेव धुर्वे, समस्त क्षेत्रीय किसान, ग्रामीण एवं जयस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.