राज्यपाल मंगुभाई पटेल के भीमपुर दौरे की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
By,वामन राव पोटे
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के भीमपुर दौरे की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
बैतूल, 13 मई ।। मंगुभाई पटेल के 21 मई को प्रस्तावित भीमपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ भीमपुर स्थित पुलिस थाना ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राज्यपाल के आगमन से लेकर कार्यक्रम के समापन तक की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो और प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का समन्वित रूप से निर्वहन करे।
कार्यक्रम के तहत राज्यपाल विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा वे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करेंगे, हितग्राहियों से संवाद करेंगे तथा जिले में संचालित नवाचार गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और पर्याप्त हों।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रस्तावित हेलीपेड स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. मनोज हुरमाड़े, अजीत मरावी, इंदिरा महतो, गौतम अधिकारी तथा विवेक पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें