Madhya Pradesh Latest News

स्कूल छात्र ने चाकू घोंपकर 10वीं के स्टूडेंट की ली जान, भारी बवाल और तोड़फोड़

By,वामन पोटे

अहमदाबाद में स्कूल छात्र ने चाकू घोंपकर 10वीं के स्टूडेंट की ली जान, भारी बवाल और तोड़फोड़

अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र नयन की मौत ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। मंगलवार को 8वीं कक्षा के छात्र ने नयन पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान बुधवार को नयन ने दम तोड़ दिया।

इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल की प्रॉपर्टी नुकसान पहुंचाया गया, बसों पर पथराव हुआ और कुछ कर्मचारियों को भी पीटा गया। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

ये घटना बीते दिन यानी 19 अगस्त की है। कक्षा 10 का छात्र नयन अपने चचेरे भाई के साथ एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। छुट्टी के बाद दोनों सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे तभी 8वीं के छात्र से किसी बात पर उसका झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तभी आरोपी छात्र ने अपने बैग से चाकू निकालकर नयन पर वार करके फरार हो गया।

छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम

चाकू लगने के बाद छात्र बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आरोपी छात्र हिरासत में

पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है कार्रवाई शुरू की है। नयन के अभिभावकों की मांग है कि आरोपी छात्र ही नहीं बल्कि स्कूल प्रिंसिपल और मैनेजमेंट पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है।

तनाव ने लिया सांप्रदायिक रूप

मामला और भी संवेदनशील हो गया है क्योंकि मृतक छात्र सिंधी समुदाय से था और आरोपी छात्र मुस्लिम समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस वजह से घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव भी फैल गया है। जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत नॉनवेज को लेकर हुई थी, लेकिन इसका परिणाम एक बच्चे की जान जाने और बड़े पैमाने पर गुस्से के रूप में सामने आया।

आला आधिकारियों ने संभाला मोर्चा

स्थिति को संभालने के लिए जेसीपी, डीसीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बावजूद इसके लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा। अभिभावक और हिंदू संगठन  आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।

Comments are closed.