Madhya Pradesh Latest News

चिचोली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष मालवीय निधन

By,वामन पोटे

चिचोली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष मालवीय निधन

नागपुर में 71 वर्षीय की उम्र में ली अंतिम सांस, विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे

बैतूल।।बैतूल के चिचोली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष मालवीय का रविवार को नागपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे।

71 वर्षीय मालवीय का राजनीतिक सफर बेहद रोचक रहा। वे नगर परिषद बनने से पहले चिचोली ग्राम पंचायत के सरपंच थे। उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश में पहली सिमेंट रोड का निर्माण चिचोली में हुआ। इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया।
मालवीय परिवार की भाजपा में मजबूत पकड़ रही है। उनकी पत्नी सुलोचना मालवीय नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में उनकी छोटी बहू वर्षा रितेश मालवीय नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। उनके बेटे आशुतोष बाली मालवीय युवा भाजपा नेता हैं।
मालवीय चिचोली में विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने क्षेत्र में सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले 13 वर्षों में 15 वार्डों में नल-जल योजना, तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कई विकास कार्य कराए।
उनके बेटे रितेश मालवीय ने बताया कि सोमवार सुबह चिचोली के कोढ़र मोक्ष धाम में वैदिक रीति से अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Comments are closed.