जीतू बोले- सबसे ज्यादा शराब मप्र की महिलाएं पीती हैं, हेमंत बोले मातृ शक्ति को शराबी कहकर उन्हें अपमानित करने के शर्मनाक बयान की जितने कड़े शब्दों में निंदा
By,वामन पोटे
जीतू बोले- सबसे ज्यादा शराब मप्र की महिलाएं पीती हैं:सीएम डॉ. मोहन का पलटवार- ये बहनों का अपमान, कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें
भोपाल।।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान पर बीजेपी हमलावर है। पटवारी ने सोमवार को भोपाल में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था,
मप्र को तमगा मिला है कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब, अगर पूरे देश में कहीं पीती हैं तो मप्र की पीती हैं। यह समृद्ध मप्र का सपना देखने वाली बीजेपी ने मप्र के हालात कर दिए हैं। देश में शराब का सबसे ज्यादा खपत कहीं हैं तो मप्र में है।
सीएम बोले- पटवारी माफी मांगें
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कहा, मप्र सरकार लाड़ली बहनों के लिए लगातार काम कर रही है। 50% आबादी के लिए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई गई थी। प्रधानमंत्री जी तो 33% अलग से आरक्षण देकर लोकसभा विधानसभा में भी जोड़ रहे हैं।
सीएम ने कहा- कांग्रेस की सरकार ने न कभी आरक्षण दिया। न कभी बहनों को तवज्जो दी। न कभी लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना जैसी कोई योजना चलाई। उल्टे कांग्रेस के द्वारा बहनों को शराबी कहना ये सारी बहनों आधी आबादी का अपमान है।
सीएम ने कहा-
बहनों की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कोई बात कही जाए, लेकिन कांग्रेस के लोग कभी लाड़ली बहनों को बोरे में भरकर पटकने की बात करते हैं। कभी लाड़ली बहनों के संबंध में शराबी होने की बात करते हैं। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- राहुल के कृपा पात्र ने बहनों का अपमान किया

पटवारी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी के प्रिय कृपा पात्र जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की मातृ शक्ति को शराबी कहकर उन्हें अपमानित करने के शर्मनाक बयान की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा- आज जब देशभर में करोड़ों बहनें सात्विक श्रद्धा से निराहार रहकर हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, ऐसे पावन दिवस मातृ शक्ति के खिलाफ इस तरह के अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना न सिर्फ भारतीय संस्कृति बल्कि करोड़ों महिलाओं की आस्था का भी घोर अपमान है।
महिलाओं से माफी मांगें जीतू पटवारी
खंडेलवाल ने कहा- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों को सम्मान पूर्वक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, इसलिए चिढ़ी कांग्रेस अब बौखलाई हुई है। मातृ शक्ति के खिलाफ अमर्यादित बयान के लिए जीतू पटवारी महिलाओं से माफी मांगें।
Comments are closed.