Madhya Pradesh Latest News

विधायक  खंडेलवाल ने कहा कि जिले में कोई भी नवीन अवैध कॉलोनी न कटें वर्ष 2022 के बाद कटी अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

By,वामन पोटे

विधायक  खंडेलवाल ने कहा कि जिले में कोई भी नवीन अवैध कॉलोनी न कटें

वर्ष 2022 के बाद कटी अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

—–

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कॉलोनियों से आश्रय शुल्क अनिवार्य रूप से वसूला जाए

—-

जिला अस्पताल स्थित 80 लाख से नव निर्मित धर्मशाला का होगा व्यवस्थित संचालन

—–

स्वास्थ्य केंद्रों पर अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

——

अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें

—–

बैतूल  18 फरवरी 2025
मंगलवार को बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की उपस्थिति में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्ष 2016 तक की चिन्हित जिले की 271 अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने इन कॉलोनियों की खाली भूमि को कुर्क करने के निर्देश नगरपालिका को दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के घरों का सर्वे कर कॉलोनी के विकास राशि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएं। उन्होंने बैतूल नगर स्थित सभी 93 कॉलोनियों में यथा शीघ्र सर्वे करने के निर्देश दिए।
विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि जिले में कोई भी नवीन अवैध कॉलोनी न कटें इसका विशेष ध्यान रखें। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कॉलोनियों से आश्रय शुल्क भी वसूला जाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि वर्ष 2022 के बाद कटी अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध कॉलोनियों के विकास के लिए संबंधित सीएमओ और तहसीलदार व्यक्तिगत जिम्मेदार होंगे। उन्होंने जिला पंजीयक को निर्देशित किया कि अवैध कॉलोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्री न यह सुनिश्चित करें। वर्ष 2022 के बाद किसी भी अवैध कॉलोनी के विकास सहित किसी भी प्रकार की अनुमति भी नहीं दी जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि जिला अस्पताल स्थित 80 लाख से निर्मित धर्मशाला का सुव्यवस्थित संचालन किया जाएगा। 10 लाख की राशि से धर्मशाला में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। धर्मशाला का नाम हीरामन जैन स्मृति धर्मशाला होगा। इसी के साथ जिला अस्पताल के समीप अतिक्रमण हटाने और जर्जर भवनों के डिस्मेंटल की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सिविल सर्जन जिला अस्पताल को दिए। विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। संबंधित एसडीएम और जिला स्तर से भी इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाएं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला अस्पताल में ड्रेनेज की समस्या पर नगरपालिका को अभियान चलाकर अस्पताल के नालियां, मैंन होल, चैंबर की सघन साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेनेज की तकनीकी समस्या को पीआईयू को निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में धारणाधिकार योजना के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप धारणाधिकार योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया। सभी पात्रों को योजना का लाभ मिले। वाजिब लोगों के प्रकरण निरस्त न किया जाएं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने और अवैध कब्जे सम्बन्धी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शहर के प्रमुख मार्गों पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जेएच कॉलेज रोड पर लगने वाले सब्जी बाजार को भी शिफ्ट किया जाएं। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी नगर पालिका को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनसुनवाई:- 
फलदार वृक्षों को काटने की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को दिए जांच के निर्देश, संबंधित पटवारी को किया निलंबित

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की सुनीं समस्याएं

—-

बैतूल  18 फरवरी 2025
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 94 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सबसे गंभीर मामला बैतूल के कोसमी निवासी बुजुर्ग महिला सया बाई खातरकर का आया, जिन्होंने निजी कृषि भूमि पर लगे फलदार वृक्षों को अनावेदक गणों द्वारा काटे जाने की शिकायत की। आवेदिका ने बताया कि सोना घाटी में स्थित उनके स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भूमि पर गेहूं, चना,गन्ना की फसल बोई गई है। अनावेदक गण शासन की बिना अनुमति के एवं कब्जेदार, भूमि स्वामी की बिना अनुमति व सहमति के कृषि भूमि में लगे फलदार वृक्षों को काट रहे है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम श्री राजीव कहार को मौका स्थल का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए तथा संबंधित पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अतिक्रमण, नामांतरण,
बंटवारे, भूमि-विवाद के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।

कॉलोनी वासियों ने की मूलभूत सुविधाओं की मांग

                जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मरामझिरी के अंतर्गत आनंद रेसीडेंसी के रहवासियों ने आवेदन के माध्यम से कॉलोनी में रोड, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एडीएम बैतूल को प्रकरण का निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। आठनेर तहसील के ग्राम पुसली निवासी चंद्रकिशोर सोलंकी ने पारसडोह की पाइप लाइन फुटने से उनकी कृषि भूमि में लगी फसल को हुए नुकसान की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी को मौका स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण का निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में स्वरूप गोलदान ने आवेदन के माध्यम से बताया कि सन 1964 में बांगलादेश में रिफ्यूजी घोषित हुआ, जिसके बाद वे बैतूल जिले में आए थे। उन्होंने बताया कि सन 1985 में प्लाट आवंटित किए जाने के निर्देश थे, लेकिन अब तक प्लाट आवंटित नहीं हुआ है। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। बैतूल मुख्यालय के प्रताप वार्ड टिकारी निवासी श्रीमती वैशाली दुबे ने शोरूम द्वारा जूपीटर वाहन की टीसी की आरसी बुक प्रदाय नहीं किए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 04 सैंपल

—–

बैतूल  18 फरवरी 2025
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ बस स्टैंड आमला में ठेलों पर विक्रय किए जा रहे खाद्य पदार्थ समोसे व बड़े के सैंपल लिए गए। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में संचालकों को साफ सफाई रखने, खाद्य सामग्री को सही रख-रखाव व ढक कर रखने की समझाइश दी। निरीक्षण के दौरान  खाद्य तेल की पड़ताल की गई। समाचार लिखे जाने तक करवाई जारी है। लिए गए सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

भूतपूर्व सैनिकों की बैठक आज

—–

बैतूल  18 फरवरी 2025
भूतपूर्व सैनिकों की बैठक आज बुधवार को मुलताई में आयोजित की गई है। कैप्टन आईएन श्री सुमीत सिंह सेवानिवृत्ति जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की पत्नियों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Comments are closed.