पीआरओ बैतूल ने शनिवार को चार सरकारी खबरें जारी कर भोंपू बजाया
ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का प्रभावी क्रियान्वयन
—
बैतूल 26 अप्रैल 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सतत शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर नियंत्रण कक्ष का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री मो.अख्तर नईम खान मोबाइल नंबर 9406950010 होंगे एवं नियंत्रण कक्ष में शासकीय सेवक अनुरेखक श्री गणेश मगरदे मो-9407274274, प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 2 तक तथा श्री सतीश विश्वकर्मा मो-8770339963 प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा श्री कमलेश बंजारे मो- 8989516743 अवकाश दिवस में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक तथा श्री पारुल खातरकर मो- 8109883459 अवकाश दिवस में दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त कर्मचारियों के अवकाश पर रहने पर रिजर्व में श्री सुनील सोलंकी मो- 9755603028 रहेगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कार्यालयीन दूरभाष 07141-238320 के अलावा नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ में ड्यूटी रख स्टाफ के मोबाइल नंबर पर भी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
बैंड हैंडपंपों का हो रहा त्वरित सुधार
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देशानुसार पीएचई विभाग की टीम द्वारा लगातार ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था की जा रही है। समस्याग्रस्त ग्रामों में नलकूप खनन का कार्य लगातार जारी है। प्रत्येक जनपद में हैंडपंप संधारण की टीम द्वारा बंद पड़े हैंडपंपों का त्वरित सुधार कार्य किया जा रहा। इसके साथ जल जीवन मिशन से प्रतिदिन नए परिवारों को नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ताप्ती नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
—
मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का लिया संकल्प
—
बैतूल 26 अप्रैल 2025
“जल ही जीवन है” इस बहुचर्चित वाक्य का वास्तविक अर्थ अब पूरी दुनिया के सामने विकराल रूप में खड़ा है। भारत समेत विश्व के कई देशों में पानी की उपलब्धता संकट की ओर बढ़ रही है। वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि यदि जल संरक्षण पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो अगले कुछ दशकों में जल युद्ध भी हो सकते हैं। यह विचार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरपानी के तत्वाधान में प्रस्फुटन समिति सिवनपाट के सहयोग से ताप्ती नदी पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था बोरपानी के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य श्री राजू सलामे ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा की पानी केवल एक प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन की धुरी भी है। वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाना होगा।जलस्रोतों की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन पर बल देना होगा। जल संकट केवल सरकार की चुनौती नहीं,बल्कि हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। एक-एक बूंद बचाकर ही हम अपने बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की महती पुकार है। उसे हमें अनसुना नहीं करना है। हमें बूंद बूंद वर्षा जल बचाकर सागर भरना है। समय रहते यदि हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भयंकर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम अंतर्गत ताप्ती नदी के घाटों की सफाई की गई तथा जल में फैली गंदगी,प्लास्टिक की बोतले, कपड़े, पन्नियां, थर्माकोल इत्यादि को समेट कर उचित निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान,नवांकुर संस्था सावंगी के अध्यक्ष , परामर्शदाता ,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र बडी संख्या में ग्राम बोरपानी एवं सिवनपाट की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आरती से किया गया।
बैतूल जिले में सहकारी क्षेत्र के नवाचार, जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारंभ
—
बैतूल 26 अप्रैल 2025
सहकारिता क्षेत्र में हो रहे नवाचार के तहत जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से भारत सरकार की सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया गया है। प्रारंभिक चरण में जिले में 6 जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में जिले के चिल्कापुर, भैंसदेही तथा भीमपुर में कुल 3 जन औषधि केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में बैतूल, आठनेर और मुलताई में भी जन औषधि केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जिले के नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। बाजार मूल्य की तुलना में यहां एलोपैथिक दवाइयां आधे से भी कम दरों में सुलभ हैं, जिससे आमजन को आर्थिक राहत मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों से इन केंद्रों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल परिसरों के आसपास स्थापित किया गया है, ताकि नागरिकों को दवाइयां प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग ने जिले वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से दवाइयां खरीदें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
क्षिति जल पावक गगन समीरा- यही हमारे शरीर की संरचना है : श्री मोहन नागर
—
घोड़ाडोंगरी सीएम राइज विद्यालय के 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन
—
बैतूल 26 अप्रैल 2025
घोड़ाडोंगरी सीएम राइज विद्यालय के 10 दिवसीय समर कैंप के सातवें दिन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्री मोहन नागर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान एवं भजन पश्चात शाला के प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा श्री मोहन नागर का तिलक लगाकर एवं भगवतगीता भेंट कर स्वागत किया। मंचासीन श्री रामजीलाल उइके, श्री राजेंद्र मालवीय, श्री दीपक उइके, वरिष्ठ प्रशांत गावंडे, नरेंद्र उईके, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत, अनिल शर्मा का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । इसके पश्चात समर कैंप की दैनिक दिनचर्या अनुसार योग प्रारंभ किया गया। योग प्रशिक्षक रोशनलाल मोखड़े के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के साथ-साथ मुख्य अतिथि मोहन नागर ने भी योग किया। प्राचार्य द्वारा 10 दिवसीय समर कैंप की अवधारणा से अतिथियों को अवगत कराया।
जल गंगा संवर्धन अभियान की दी जानकारी
तत्पश्चात श्री नागर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। हमारी परंपरा अनुसार हिंदी महीनों के नाम, तुलसीदास रामायण में पंच तत्वों से लिए हुए दोहे एवं आदर्श विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पांच गुणों को विस्तृत रूप से बताया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में आत्मसात करता है तो वह निश्चित रूप से भारत का एक आदर्श नागरिक बनेगा।
अतिथियों ने जीव विज्ञान प्रयोगशाला देखी
श्री नागर द्वारा समर कैंप के विभिन्न विधाओं जाकर हो रहे है कार्यों का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों से चर्चा की। समस्त उपस्थित अतिथियों ने रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला देखी जहां छात्रों द्वारा मोहन नागर जी का ब्लड प्रेशर भी नापा गया। राज्यमंत्री श्री नागर ने पुस्तकालय कक्ष, ब्यूटी वैलनेस ,सिलाई मशीन,क्लेआर्ट, पेंटिंग एवं नृत्य सीख रहे छात्रों से चर्चा भी की। आयोजित किया जा रहे समर कैंप की व्यवस्थाओं एवं विद्यालय की व्यवस्था को देख मोहन नागर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की। सीएम राइज के प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के नवीनो नायर, कु.भावना,जतिन प्रजापति, राहुल इरपाचे, शाला के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
वर्षा जल को संरक्षित करने किया प्रेरित
जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने पंचतत्व के बारे में बताते हुए कहा कि क्षिति जल पावक गगन समीरा। पंच रचित यह अधम सरीरा।” इसका अर्थ समझाते हुए बताया कि यह शरीर पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु इन पांच तत्वों से बना है और इन पांचो तत्वों की हमें रक्षा करनी चाहिए। जल तत्व के बारे में भी विस्तार से बताते हुए उन्होंने वर्षा जल को कैसे संरक्षित किया जाए और जल का समुचित उपयोग किस प्रकार दैनिक जीवन में किया जाना चाहिए। इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष श्री नागर ने विद्यार्थियों के जीवन में कौन से पांच गुण होना चाहिए उनके बारे में बताते हुए कहा “काक: चेष्टा, बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी, गृहत्यागी, विद्यार्थी पंचलक्षणम् ॥” यह श्लोक कहता है कि विद्यार्थी को कौवे की तरह जिज्ञासु, बगुले की तरह एकाग्र, कुत्ते की तरह नींद से सचेत, कम भोजन करने वाला और घर से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री रामजीलाल गुरुजी, श्री राजेंद्र मालवीय, श्री नरेंद्र उइके कान्हावाड़ी, श्री प्रशांत गावंडे, श्री दीपक उइके, विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी के कोर ग्रुप के सक्रिय सदस्य श्री अनिल शर्मा, परामर्शदाता, श्री जतिन प्रजापति, सुश्री भावना उइके, सुश्री लक्ष्मी उइके, नोविनो नायर, राहुल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण और लगभग 400 की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Comments are closed.