Madhya Pradesh Latest News

जनसंपर्क अधिकारी बैतूल ने जारी की सरकारी खबरें ? 15 ग्राम पंचायत सचिवों पर कलेक्टर ने लगाया 5-5 हजार का जुर्माना ? —- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यवाही ?

By,वामन पोटे

जनसंपर्क अधिकारी बैतूल ने जारी की सरकारी खबरें
15 ग्राम पंचायत सचिवों पर कलेक्टर ने लगाया 5-5 हजार का जुर्माना

—-

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यवाही

—-

बैतूल 02 मई 2025

कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की अधिसूचित सेवा विवाह पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के लिए कुल 15 ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्रत्येक लंबित आवेदन के लिए 5 हजार रुपए की एकमुश्त जुर्माना राशि अधिरोपित की गई है। इस प्रकार कुल 75,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जो संबंधित हितग्राहियों को प्रतिकर स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

इन सचिवों पर लगाया गया जुर्माना

       जनपद पंचायत बैतूल अंतर्गत सचिव ग्राम पंचायत मुवाड श्री सरजेराव चिल्हाटे, सचिव ग्राम पंचायत सेहरा श्री श्रवण पंडाग्रे, जनपद पंचायत भीमपुर के सचिव ग्राम पंचायत कुटंगा श्री प्रीतमसिंह काकोडिया, जनपद पंचायत आमला के सचिव ग्राम पंचायत कुटखेडी श्री राजेन्द्रा गंगारे, जनपद पंचायत आठनेर के सचिव ग्राम पंचायत रजोला श्री विनायकराव पाटिल, जनपद पंचायत भैसदेही के सचिव ग्राम पंचायत सिवनी श्री संतोष लोखण्डे, जनपद पंचायत भीमपुर के सचिव ग्राम पंचायत गडाखार श्री रामनाथ झाडे, सचिव ग्राम पंचायत सिंगार चावडी श्री महेश बंसकार, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सचिव ग्राम पंचायत मेहकार श्री लक्ष्मीचचंद वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत भोगईखापा श्री प्रतापकुमार बारसे, जनपद पंचायत मुलताई के सचिव ग्राम पंचायत खडकवार श्री किशोर सिंग सोलंकी,
जनपद पंचायत शाहपुर के सचिव ग्राम पंचायत मुढा श्री सुनिल शैलू, सचिव ग्राम पंचायत सिलपटी श्री सकल सिंग , सचिव ग्राम पंचायत खापा श्री मधु कुमार यादव, सचिव ग्राम पंचायत सालीमेट श्री सुधीर शीलू के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया हैं।इस कार्रवाई का उद्देश्य लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध सेवा प्रदाय सुनिश्चित करना एवं जवाबदेही तय करना है।

खामापुर गांव में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

———

बैतूल 02 मई 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर कृषि अभियांत्रिकी विभाग नरवाई प्रबंधन के लिए शुक्रवार को भीमपुर विकासखंड के ग्राम खामापुर में तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के समस्त किसान बंधु उपस्थित रहे, प्रशिक्षण के लिए कृषि अभियांत्रिकी से डॉ. प्रमोद कुमार मीणा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भीमपुर प्रभु कुमार वटके एवं बैंक संबंधी जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया भीमपुर के शाखा प्रबंधक दीपक वर्मा एवं ग्राम पंचायत सरपंच शैलेंद्र पंद्राम, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के तकनीकी शाखा प्रभारी श्री इन्द्रभानसिंह, श्री तकनीकी सहायक श्री तुषार राठौर, श्री प्रवीण विश्वकर्मा एवं कृषि विभाग से कृषि विस्तार अधिकारी संध्या खन्ना, नितिन यादव एवं दिनेश चौहान उपस्थित रहे, तकनीकी सत्र में कृषकों को नरवाई प्रबंधन के विभिन्न तरीके के बारे में बताया एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाएं सॉइल हेल्थ कार्ड एवं स्ट्रा मैनेजमेंट की जानकारी दी गई, इसके साथ ही नरवाई प्रबंधन के कृषि यंत्र सुपर सीडर पर जैसे नवीन तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी गई साथ ही कृषि अभियांत्रिकी द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध विभिन्न कृषि यंत्र जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर एवं रोटावेटर, प्लाउ आदि के द्वारा प्रबंधन हेतु इनकी सब्सिडी की जानकारी दी गई साथ ही ग्राम पंचायत के बिरसा मुंडा फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संचालक मनीराम उईके द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की गई जिसमें शासन द्वारा अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाना है। उनके कस्टम हायरिंग सेंटर में स्ट्रा रीपर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, सीड कम फर्टिलाइजर, रीपर कम बाइंडर एवं ट्रैक्टर उपलब्ध है। जिनकी किसानों के बीच जानकारी दी गई।
 
भूजल संरक्षण की दिशा में अहम पहल: जिले में रिचार्ज शाफ्ट निर्माण कार्य जारी

 

—-

बैतूल 02 मई 2025

कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह पहल भूजल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रिचार्ज शाफ्ट को भूजल पुनर्भरण की सर्वोत्तम विधियों में से एक माना जाता है। इसके माध्यम से वर्षा जल को सीधे एक्विफर (जलधाराओं) में पहुंचाया जाता है, जिससे क्षेत्र के भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार होता है। इसके साथ ही, क्षेत्र में स्थापित नलकूपों की जल आवक क्षमता में भी वृद्धि होती है, जिससे जल संकट की समस्या से राहत मिलती है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में विभिन्न स्थानों पर रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कर भूजल स्तर को स्थिर बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी जल संरक्षण का एक ठोस आधार तैयार करेगा।

बैतूल योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में प्रदेश में अग्रणी, सीएम डैशबोर्ड में हासिल किया पहला स्थान 

—- 

बैतूल 02 मई 2025
प्रदेश में संचालित शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बैतूल जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बैतूल को 38 विभागों की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जो प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक हैं। जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की सतत निगरानी और मॉनिटरिंग प्रणाली के परिणाम स्वरूप यह उपलब्धि हासिल की हैं। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की सतर्क निगरानी ने यह सुनिश्चित किया कि लाभकारी योजनाएं समय पर और पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे

Comments are closed.