Madhya Pradesh Latest News

मानवता की मिसाल: जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया

By,वामन पोटे

मानवता की मिसाल: जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया
—-
बरेठा घाट पर बाइक से नियंत्रण खो बैठने के कारण हुई दुर्घटना
बैतूल। गुरुवार की रात जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने एक दिल छूने वाली घटना में मानवता की एक मिसाल पेश की। जब वे अपने निजी कार्य से इटारसी से अपने गृहग्राम लौट रहे थे, तब बरेठा घाट पर सड़क दुर्घटना में एक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस गंभीर घटना को देखकर श्री धुर्वे ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल दंपत्ति को अपनी निजी वाहन में बैठाकर बैतूल स्थित सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल दंपत्ति भोपाल से चिचोली के ग्राम निवारी जा रहे थे, इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बरेठा घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धुर्वे ने घटना स्थल पर घायल पति-पत्नी को देखा और बिना समय गंवाए तुरंत मदद के लिए आगे बढ़े। उन्होंने अपनी निजी गाड़ी में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर बर्डे द्वारा उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अब स्थिर है और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
—भोपाल से चिचोली आ रहे थे घायल दंपत्ति —
घायल दंपत्ति भोपाल से चिचोली के ग्राम निवारी जा रहे थे, बरेठा घाट पर बाइक से नियंत्रण खो बैठने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायल पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं थीं और मौके पर कोई अन्य मदद नहीं मिलने के कारण वे दोनों मदद के लिए तड़प रहे थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे जब दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने बिना किसी देरी के अपनी कार रोकी और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया।
—मानव सेवा ही माधव सेवा है—
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धुर्वे का कहना है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है और यही कारण था कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के इन घायल लोगों की मदद की। श्री धुर्वे ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि किसी भी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तत्पर रहें। अगर एक व्यक्ति दूसरे की मदद करता है तो यह समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बनता है। मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म मानवता है, और अगर कोई संकट में है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए।

Comments are closed.