Madhya Pradesh Latest News

राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा बैतूल

By,वामन पोटे

राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान में निकली भव्य तिरंगा यात्रादेशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा बैतूल

बैतूल 11 अगस्त 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुएदेशभक्ति के गीतों और नारों की गूंज ने वातावरण को देश प्रेम से सराबोर कर दिया।

      इस भव्य यात्रा में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रेमुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुखघोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईकेजिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवारउपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वेनगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्करश्री सुधाकर पवारश्री आनंद प्रजापति सहित कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशीजिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीजनप्रतिनिधिपार्षदगणसमाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

      पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक देश भक्ति धुनों ने यात्रा के जोश और उमंग को दोगुना कर दिया। तिरंगा यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर नेहरू पार्कजिला अस्पताल मार्गकोठी बाजार पेट्रोल पंपशिवाजी चौक होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।

      कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगाहर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न देशभक्ति और स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों और पंचायतों में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

      पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम व कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी एकताबलिदान और गौरव का प्रतीक हैइसे सम्मान और गर्व के साथ लहराना हम सबका कर्तव्य है। 

Comments are closed.