प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के हितग्राहियों को दो-दो लाख के चेक किए वितरित

जुवाड़ी पंचायत के शिविर में वित्तीय साक्षरता एवं लेनदेन पर दी विस्तृत जानकारी
—
बैतूल 13 अगस्त 2025
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जन सुरक्षा संतृप्ति अभियान के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया घोड़ाडोंगरी एवं रानीपुर शाखा द्वारा घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत जुवाड़ी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना री-केवाईसी आदि योजनाओं की सुविधा प्रदान की गई। भारी वर्षा के बावजूद भी बड़ी संख्या में खाताधारकों ने इन योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के महाप्रबंधक श्री हेमंत कुमार सोनी एवं जिला विकास अधिकारी श्री सौम्यदीप चटर्जी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुरम के क्षेत्रीय प्रमुख श्री रजत मिश्रा, बैंक ऑफ इंडिया खंडवा के आंचलिक प्रबंधक एवं डीडीएम नाबार्ड से श्री राहुल कुशवाह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एलडीएम श्री आशुतोष सिंह, सेंट्रल ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत भारती निदेशक श्रीति शेंडे एवं सेंट्रल बैंक की संपूर्ण टीम उपस्थित रहे। आगंतुकों का बड़े हर्ष के साथ स्वागत एवं प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। वित्तीय साक्षरता एवं लेनदेन पर वक्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। महाप्रबंधक श्री सोनी ने वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं और ई-केवाईसी के महत्व पर बात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत सेंट्रल बैंक के दो हितग्राही नॉमिनी को महाप्रबंधक द्वारा दो-दो लाख के चेक प्रदान किये गये।
Comments are closed.