Madhya Pradesh Latest News

मुलताई बस स्टैंड पर बेहोश हुए व्यक्ति की मौत:महाराष्ट्र का व्यापारी सेंधवा जाते समय भटका

By,वामन पोटे

मुलताई बस स्टैंड पर बेहोश हुए व्यक्ति की मौत:महाराष्ट्र का व्यापारी सेंधवा जाते समय भटका, छिंदवाड़ा से लौटते वक्त खून की उल्टियां हुईं

बैतूल।।महाराष्ट्र के अकोला जिले के आकोट तहसील के ग्राम अंबोडा निवासी विठ्ठल घोंसले (45) की आज तड़के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विठ्ठल फाइबर की प्लेट बेचने का काम करता था। वह सेंधवा जाने के लिए निकला था, लेकिन गलती से छिंदवाड़ा की ओर चला गया।
बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा से लौटते समय उसे खून की उल्टियां होने लगीं। मुलताई बस स्टैंड पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उसे तुरंत मुलताई की सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार तड़के उसकी मौत हो गई।
मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने रात में ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed.