सांसद, विधायक एवं डीएमएफ निधि के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं
—–
सितंबर माह के अंत में पुनः होगी समीक्षा
—
बैतूल 02 सितंबर ।।
सांसद निधि, विधायक निधि, डीएमएफ और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अवसंरचना विशेष निधि के प्रस्तावित विकास कार्यों की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उईके, विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके ने विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में जनप्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र में इन निधियों के प्रस्तावित कार्यों में प्रगतिरत और अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली। विधायक श्री खंडेलवाल ने प्रमुख रूप से महिला एवं बाल विकास, शिक्षा , लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, एमपीईबी और स्वास्थ्य विभाग से जानकारी ली कि डीएमएफ निधि से ऐसे कार्य जिनमें विभाग से एनओसी प्राप्त नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कार्यों में पत्राचार कर एनओसी भी प्राप्त की जाएं। विधायक श्री खंडेलवाल ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से भी एनओसी नहीं मिलने के सम्बन्ध में दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में सभी प्रगतिरत कार्यों में डेडलाइन तय कर शीघ्र पूर्ण कराने की बात कहीं।
विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि सांसद, विधायक, डीएमएफ और विशेष निधि के कार्यों की प्रगति की सितंबर माह के अंत में पुनः समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएं। जिसमें सभी विभाग, जनपद सीईओ, सीएमओ इन कार्यों की पीपीटी में फोटोग्राफ्स भी रखें, ताकि कार्यों की स्थिति और गुणवत्ता का अच्छे से समीक्षा हो पाए। बैठक में कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, सहित सभी जनपद सीईओ, सीएमओ तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
Comments are closed.