Madhya Pradesh Latest News

कमिश्नर नर्मदापुरम श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का किया निरीक्षण

By,वामन पोटे

कमिश्नर नर्मदापुरम श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का किया निरीक्षण

—–

जून 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बैतूल  17 फरवरी 2025
कमिश्नर नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी ने सोमवार को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ घोड़ाडोंगरी में प्रगतिरत सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत बिल्डिंग के नक्शे पर प्रस्तावित कार्यों में पूर्ण और शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के प्रत्येक तल में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्कूल के क्लास रूम्स, प्रयोगशाला, छत,
शौचालय, दरवाजे, खिड़कियां इत्यादि कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक मापदंडों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने स्कूल की खिड़कियों की जालियों को व्यवस्थित लगाने और दरवाजों को बच्चों की सुविधा के अनुरूप बनाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य सीएम राइज घोड़ाडोंगरी को निर्माण कार्यों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। उन्होंने कार्य एजेंसी पीआईयू और संबंधित ठेकेदार को आगामी जून 2025 तक स्कूल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण रुप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती शिल्पा जैन, पीआईयू के अधिकारी , तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

 
                   कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आंगनवाड़ी केंद्रों की समय-सारणी में किया परिवर्तन

—-

जिले में सुबह 9 बजे से खुलेंगे आंगनवाड़ी केन्द्र

बैतूल  17 फरवरी 2025
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आंगनवाड़ी केंद्रों की समय-सारणी में परिवर्तन किया है। महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन के लिये जारी दैनिक समय-सारणी के अनुसार प्रातः 9 बजे आंगनवाड़ी खोलना, बच्चों का स्वागत करना, निर्मल-समय बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन तथा आवश्यकतानुसार बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई होगी। प्रातः 9:30 से 10 बजे तक सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया जाये। प्रातः 10 से 10:30 बजे तक नाश्ता, प्रातः 10:30 से पूर्वान्ह 11 बजे तक बच्चों के द्वारा स्वतंत्र खेल, पूर्वान्ह 11 से 11:30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन, पूर्वान्ह 11:30 से दोपहर 12 बजे तक भाषा एवं साक्षरता पूर्व कौशल गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 12 से 12:30 बजे तक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 12:30 से 01 बजे तक बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजन बच्चों को उनके गंतव्य (अभिभावकों तक) पहुंचाना, दोपहर 02 से अपरान्ह 3:30 बजे तक थर्ड मील-रोजाना और अपरान्ह 3:30 से सायं 04 बजे तक रिकॉर्ड संधारण करना अनिवार्य है।

दस्तक अभियान का दूसरा चरण आज से होगा प्रारंभ

—-

बैतूल  17 फरवरी 2025
दस्तक अभियान का द्वितीय चरण आज 18 फरवरी प्रारंभ होगा, जो जिले में 18 मार्च 2025 तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्षीय समस्त बच्चों को टीकाकरण दिवस के दौरान विटामिन-ए का अनुपूरण एएनएम द्वारा अथवा एएनएम की निगरानी में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कराया जायेगा। दस्तक अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 5 वर्ष तक के चिन्हित एनीमिक बच्चों (अल्प, मध्यम एवं गंभीर) का एनीमिया फॉलोअप किया जायेगा, जिसमें हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच एवं यथोचित उपचार किया जायेगा। 7 ग्राम या उससे कम हीमोग्लोबिन होने पर बच्चे को सेक्टर या विकासखंड स्तर पर भेजा जायेगा। इन बच्चों में एनीमिया का कारण जानने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क रक्ताधान हेतु निःशुल्क वाहन से ब्लड स्टोरेज/ब्लड बैंक युक्त स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा जाएगा। 8 ग्राम से 10.9 ग्राम हीमोग्लोबिन स्तर वाले बच्चों को भोजन उपरांत प्रतिदिन 2 माह तक आयरन फोलिक एसिड सिरप पिलाया जाएगा।

बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण का दूसरा डोज लगाया

—-

बैतूल  17 फरवरी 2025
जिला चिकित्सालय बैतूल में सोमवार को कैंसर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके ने बताया कि इस दौरान 8 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण का दूसरा डोज लगाया गया। जिसमें शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मानस नगर कक्षा 8वीं की छात्रा कु.अंजू पिता श्री दिलीप उइके,  कु.वर्षा पिता श्री प्रताप धुर्वे कक्षा 7वीं, कु.सूर्यवंती पिता श्री पंचम सिंह बारस्कर कक्षा 8वीं, कु.काजल पिता श्री देवीलाल वाड़िवा कक्षा 9वीं, कु.दीपिका पिता श्री गुलाब धुर्वे कक्षा7वीं, कु.उमा पिता श्री दैलाश धुर्वे कक्षा 7वीं, कु.साक्षी पिता श्री शिवराम परते कक्षा 7वीं एवं आउट साइडर कु.शिवांगी पिता श्री संजू चौरेकर शामिल है।
सीएमएचओ डॉ.उईके ने बालिकाओं को परामर्श देते हुए बताया कि यह वैक्‍सीन सुरक्षित है। सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन लगाना ही बेहतर उपाय है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ रानू वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा डेनियल, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर, डीपीएम डॉ विनोद शाक्य, अस्पताल प्रबंधक डॉ शिवेन्द्र अम्बुलकर, डीसीएम श्री कमलेश मसीह, सीपीएचसी सलाहकार सुश्री रेजीना जेम्स, एनएमए श्री शेखर हारोड़े, स्टाफ नर्स श्रीमती सविता अमरूते, एएनएम श्री दीपिका उइके सहित कन्या शिक्षा परिसर बैतूल की शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Comments are closed.