Madhya Pradesh Latest News

बैतूल जिला अब नशीले पदार्थ की खेती करने में महारथ हासिल करने लगा ? फिर मिली अफीम की अवैध खेती

By,वामन पोटे

बैतूल जिला अब नशीले पदार्थ की खेती करने में महारथ हासिल करने लगा ? फिर मिली अफीम की अवैध खेती:सारणी के धंसेड में एक एकड़ में लगे मिले पौधे; एक व्यक्ति हिरासत में

बैतूल।।मध्यप्रदेश का बैतूल जिला अब नशीले पदार्थ की खेती करने में महारथ हासिल करने लगा हैं जिले में पहले भी गांजे की खेती करने के मामले सामने आए थे अब बैतूल में पुलिस ने दूसरी बार अवैध अफीम की बड़ी खेती का भंडाफोड़ किया है।सूत्रो ने बताया कि अफीम की खेती करने की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो सोमवार रात को पुलिस के बड़े अधिकारियों ने सारणी थाने के धंसेड गांव पहुंच गए रात भर खेत में आला अधिकारी डेरा डाले रहे और मंगलवार की सुबह से ही कार्यवाही शुरू कर दी ।पुलिस महकमा चाहता था खबर कही लीक न हो पर जंगल में लगी आग की तरह खबर फैल गई ।हालांकि आला अधिकारी कहते रहे कि अभी पता करके बताते हैं।

मंगलवार को सारणी थाना क्षेत्र के धंसेड गांव में करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धंसेड में कार्रवाई की। यहां मिली खेती में कुछ छोटे और कुछ बड़े पौधे पाए गए हैं।

सारणी थाना प्रभारी जयपाल इवनती ने बताया कि मौके पर कार्रवाई जारी है। विस्तृत जानकारी शाम तक जारी की जाएगी। इससे पहले रानीपुर थाना क्षेत्र के सड़क वाडा में भी एक एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में कोटवारों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया था। उन्हें इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

बड़ी गैंग होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खेती में राजस्थान के एक गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारी फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य आदिवासी ग्रामीणों को बहका कर अफीम की खेती के लिए राजी करते हैं। इसके लिए वे प्रति एकड़ राशि भी दे रहे है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कई टीम अलग-अलग क्षेत्र में इस गैंग की तलाश में जुटी है। आशंका है कि घोड़ाडोंगरी सारणी क्षेत्र में कई और जगह भी अफीम की खेती मिल सकती है। ।

दो दिन पहले सड़कवाड़ा में मिला था जखीरा
सारणी एसडीओपी के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक खेत में ऐसे ही अफीम की खेती मिल चुकी है। इसमें पुलिस ने खेत मालिक भिखारी लाल को पकड़ा। जबकि, पुलिस को फरार आरोपी सोनू बढ़ाई की तलाश है।
एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि इस खेत में की गई जांच में पौधों की संख्या 50 हजार और उसका कुल वजन साढ़े 26 क्विंटल निकला है। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए है। पुलिस ने यहां मजदूरों की मदद से 20-20 पौधे के बंडल बंधवाकर इसका नाप करवाया। इस पूरे मामले की जांच और बाकी जानकारी सोनू की गिरफ्तारी पर ही टिकी है, जो फिलहाल फरार है

Comments are closed.