Madhya Pradesh Latest News

कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में नकल कराए जाने पर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष भी निलंबित

By,वामन पोटे

कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में नकल कराए जाने पर

केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष भी निलंबित

बैतूल  27 फरवरी 2025
भीमपुर विकासखंड के परीक्षा केन्द्र एकीकृत माध्यमिक शाला कासमारखण्डी में 25 फरवरी को कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान माध्यमिक शिक्षकों द्वारा नकल कराए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा केंद्राध्यक्ष बलदेव सलामे माध्यमिक शिक्षक देसली और सहायक केंद्राध्यक्ष सोमलाल सलामे सहायक शिक्षक नवीन मा.शा. पाली को अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके का दौरा कार्यक्रम

बैतूल  27 फरवरी 2025
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके आज 28 फरवरी से तीन दिवसीय बैतूल प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री उईके 28 फरवरी को प्रातः 9 बजे इंदौर से बैतूल के लिए निकलेंगे। दोपहर 2 बजे बैतूल पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 1 और 2 मार्च को बैतूल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments are closed.