Madhya Pradesh Latest News

बाचा के होमस्टे में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके और उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद श्री नागर ने किया रात्रि विश्राम

By,वामन पोटे

बाचा के होमस्टे में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके और उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद श्री नागर ने किया रात्रि विश्राम

….

खेतों में किया भ्रमण देशी भोजन का लिया स्वाद

….

बैतूल  02 मार्च 2025

       मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के सहयोग से बैतूल जिले के जनजातीय ग्राम बाचा में निर्मित होमस्टे में अब पर्यटकों का आना प्रारम्भ हो गया है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके और मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने बाचा के होमस्टे में रात्रि विश्राम किया। मंत्री द्वय ने देशी भोजन किया व ग्राम वासियों से चौपाल पर केम्प फायर के साथ संवाद किया।

    सोमवार प्रातः उन्होंने बाचा की जैविक कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न फसलों का अवलोकन किया तथा देसी चना व मटर का स्वाद चखा।अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मिट्टी के बने घरए शुद्ध प्राकृतिक वातावरण व देशी भोजन होमस्टे में ठहरने का आनन्द ही अलग है । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भारत के ग्राम्य जीवन का आनन्द लेना है तो बाचा व बज्जरवाड़ा ग्राम के होमस्टे में जाकर रुकें। इससे वे हमारे जनजातीय परिवेश से रूबरू होंगे और ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि होगी। मंत्री द्वय ने होमस्टे के घर मालिकों स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Comments are closed.