Madhya Pradesh Latest News

बैतूल में  दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या

By, वामन पोटे

बैतूल में  दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या
बैतूल। बैतूल के गंज इलाके में स्थित श्याम हार्डवेयर के संचालक अशोक पवार (55) की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दुकान पर अकेले थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉ. विनोद बर्डे ने बताया कि अशोक पवार को छाती के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बैतूल कोतवाली गंज टीआई अरविंद कुमरे के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की।
श्याम मशीनरी दुकान का संचालन अशोक पवार और उनके दोनों भाई मिलकर करते थे। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, लूट और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बैतूल एस पी निश्चल एन झारिया ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.