Madhya Pradesh Latest News

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत नेहरू पार्क चौपाटी का औचक निरीक्षण — खाद्य विभाग ने आइसक्रीम, लस्सी, पनीर, चीज के लिए नमूने —

By,वामन पोटे

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत नेहरू पार्क चौपाटी का औचक निरीक्षण

खाद्य विभाग ने आइसक्रीम, लस्सी, पनीर, चीज के लिए नमूने

बैतूल 19 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव और खाद्य विभाग की टीम द्वारा नेहरू पार्क स्थित चौपाटी का औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संदीप पाटिल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चौपाटी पर विभिन्न खाद्य सामग्री जैसे आइसक्रीम, लस्सी, पनीर, चीज, पानीपुरी का पानी आदि के नमूने एकत्र किए गए हैं। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा केप, एप्रन व दस्ताने पहनकर खाद्य सामग्री तैयार करने और वितरित करने के निर्देश भी दिए गए है। श्री पाटिल ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान उद्देश्य आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत आगामी 15 दिनों में औचक निरीक्षण कर सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments are closed.