Madhya Pradesh Latest News

जनसंपर्क अधिकारी ने जारी की सात सरकारी खबर

By,वामन पोटे

जनसंपर्क अधिकारी ने जारी की सात सरकारी खबर

जनहित के प्रति अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से निभाएं अधिकारी : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन इत्यादि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

—-

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के जल स्रोतों का पुनरुद्धार करवाएं

—–

छात्रावासों में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें

—-

बिजली, पानी, सड़क सुधार इत्यादि मूलभूत सुविधाओं का सुचारू क्रियान्वयन कराएं

—–

स्वरोजगार मूलक योजनाओं के प्रकरण शीघ्र स्वीकृत और वितरित करें

 1 बैतूल 28 अप्रैल 2025
      जनहित के प्रति अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी, सेवा भाव और संवेदनशीलता के साथ निभाएं। शासन की सभी योजनाओं सहित अन्‍य कार्यों का जनसामान्य को समय पर लाभ मिले। यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा कर कलेक्‍टर ने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंत्री सेवा को निर्देश दिए कि अभियान के तहत ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के सभी तालाबों और अन्य जल स्रोतों के मरम्मत और स्वच्छता के कार्यों में गति लाएं। इसी प्रकार चेक डैम, ग्रे वॉटर, रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण में भी तेजी तेजी लाए। उन्होंने नहरों की साफ सफाई और किलोमीटर स्टोन भी लगाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को जन जागरूकता के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को रिचार्ज शॉप का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी जल संरचनाओं पर हुए अतिक्रमण को भी तत्काल हटवाएं। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में विकासखंड स्तर पर भी विभागवार अभियान की मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं। पेंशन के कोई भी प्रकरण लंबित न रहें। छात्रावासों में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। नामांतरण, बटवारा इत्यादि राजस्व प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण कराएं। मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क सुधार इत्यादि शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया जाए। नगरीय निकायों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसान सम्मान निधि के राशि भुगतान में विलम्ब न हो।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं। 50 दिवस से अधिक की भी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत शेष नल जल योजनाओं के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने नल जल योजनाओं के कार्य गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल की सतत आपूर्ति के लिए सभी जनपद सीईओ और सम्बन्धित अधिकारी सतर्क रहें। पेयजल संबंधी शिकायतों प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण कराएं।
उन्होंने स्वरोजगार मूलक योजनाओं में भी लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित ऋण सम्बन्धी प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत और वितरित कराएं। उन्होंने सब्सिडी सम्बन्धी योजनाओं में भी बैंकों से समन्वय कर मांग को जनरेट कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम को  सड़क दुर्घटना के ज्ञात और अज्ञात वाहन के लंबित प्रकरणों के प्रतिवेदन शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभियान के तहत नामांतरण, बटवारा, नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का भी समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने के प्रति जन जागरूकता के साथ सख्त कार्यवाही भी की जाएं। नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी लगाएं। उन्होंने 16 मई को माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
क्रमांक/139/507/04/2025

नरवाई जलाने पर सख्ती : कृषक के खिलाफ एफआईआर21 किसानों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

नरवाई जलाने पर बोरदेही के कृषक मेसलाल पर एफआईआर21 किसानों को कारण बताओं नोटिस जारी

2 बैतूल 28 अप्रैल 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने की घटना पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रशासन द्वारा खेतों में नरवाई जलाने की घटनाओं की निगरानी कर दोषी किसानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी आमला ने बताया कि 27 अप्रैल 2025 को अनुभाग आमला अंतर्गत वृत्त बोरदेही के कृषक मेसलाल पिता भिकारी यादव के विरूद्ध नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं तहसील आमला के अंतर्गत एक कृषक के विरूद्ध एनजीटी के प्रकरण द्वारा राशि 2 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया। संबंधित द्वारा चालान के माध्यम से अधिरोपित राशि शासन के पक्ष में जमा की गई। इसके अलावा 21 किसानों को नरवाई जलाने पर  कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है।

इन किसानों को जारी किए नोटिस

                आमला अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि आमला तहसील में खेतों में नरवाई जलाने पर 21 किसानों को  कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमें  ग्राम रानीडोंगरी के किसान रोशन, रामकिशोर पिता झबली, ग्राम हरन्या के उमाशंकर पिता सेबूलाल, सुंदरलाल पिता चिरोंजी तथा गौतम पिता शंकर, ग्राम स्टेशनडाना के राजेन्द्र पिता गणेश और पंकज पिता मुन्ना पवार, ग्राम खानापुर के राजकुमार पिता रामलाल, चंद्रकांत पिता सीताराम, रामदयाल पिता भोलू तथा महेश पिता मुन्नालाल, ग्राम खापा खतेड़ा के त्रिवेणी पति अमरसिंग तथा रामेश्वर पिता कालूराम,  ग्राम तिरमहु के नारायण पिता हीराचंद, ग्राम पिपरिया देउ के शिवराम पिता गजालाल, ग्राम केहलपुर के कैलाश पिता जोगो तथा किशोरी पिता सुन्दर, ग्राम जम्बाडा के इंद्रकला पति पंजाबराव, ग्राम कमली के अंजू दादूराव, ग्राम जम्बाड़ा बुजुर्ग के हीरालाल पिता सजनू एवं ग्राम नएगॉव के किसान राजू पिता आशाराम शामिल है।
क्रमांक/140/508/04/2025
 
 
 

मुलताई में दीवार लेखन और जल संगोष्ठी के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

 3 बैतूल 28 अप्रैल 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। अभियान के तहत मुलताई में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नगरकोट द्वारा सेक्टर जौलखेड़ा क्रमांक-3 में जन जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य किया गया। इस दौरान ग्राम में जल संगोष्ठी एवं अनेक स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से संदेश प्रसारित किए गए। दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण जन इस अभियान से जुड़ सके और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभा सके। यह गतिविधि ब्लॉक समन्वयक श्रीमती जय प्रकाशी परते के नेतृत्व में मुलताई विकासखण्ड में क्षेत्रीय समुदाय में जागरूकता बढ़ाने और जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
क्रमांक/141/509/04/2025

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जिले ने हासिल किया प्रदेश में द्वितीय स्थान

—-

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने डीपीसी और जिला सह-समन्वयक को किया सम्मानित

—4बैतूल 28 अप्रैल 2025

                उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किए जाने की उपलब्धि पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीपीसी और जिला सह समन्वयक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रदेश में साक्षरता की दर बढ़ाने के लिए 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे व्यस्क जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की उन्हें साक्षर करने के लिए 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2027 तक उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आधार वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2 लाख 90 हजार 894 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य जिले को मिला है। जिसमें अभी तक पिछली 5 परीक्षाओं में लगभग 1 लाख 60 हजार 450 नवसाक्षरों को साक्षर किया है।  हाल ही में 16 फरवरी 2025 की परीक्षा के लिए प्रदेश से जिलें को 49 हजार 429 का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के विरूद्ध इस परीक्षा में हमने 57 हजार 166 अर्थात 116 प्रतिशत नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
क्रमांक/142/510/04/2025

 

ओलम्पियाड में जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र शौर्य को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया सम्मानित

5 बैतूल 28 अप्रैल 2025

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह  22 एवं 23 अप्रैल 2025 को मुम्बई में आयोजित किया गया। उक्त अंतर्राज्यीय अंग्रेजी ओलंपियाड में छात्र शौर्य घरामी पिता अवनी घरामी द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन में मार्गदर्शी शिक्षक श्री निरंजन माखल द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाकर छात्र की तैयारी की गई थी। छात्र शौर्य घरामी एवं मार्गदर्शी शिक्षक श्री निरंजन माखल को उनके इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त जिला अधिकारियों ने छात्र एवं शिक्षक को बधाई दी है।
जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता 24 दिसम्बर 2024 को जिले के 79 जन शिक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। जिले की 1929 प्राथमिक तथा 874 माध्यमिक शालाओं के 35262 प्रतिभागी बच्चें प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे। सम्मिलित बच्चों में से जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता के लिए 5069 छात्रों का चयन हुआ था। 22 एवं 23 जनवरी 2025 को आयोजित की जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित छात्रों में से 4820 छात्र सम्मिलित हुए थे। 4820 छात्रों में से 07 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड एवं सम्मान समारोह के लिए हुआ था। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड प्रतियोगिता 21 एवं 22 मार्च 2025 को भोपाल में आयोजित की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 5वी के छात्र शौर्य घरामी पिता अवनि घरामी शासकीय माध्यमिक शाला शांतिपुर-2 विकासखंड घोड़ाडोंगरी द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रमांक/143/511/04/2025
 
 

सीएम राइज विद्यालय में विद्यार्थी बन घोड़ाडोंगरी विधायक ने छात्राओं के साथ किया लोकनृत्य

सीएम राइज विद्यालय के समर कैंप में विधायक बनी विद्यार्थी

—-

विद्यार्थियों को नैतिकशारीरिक एवं बौद्धिक शिक्षा के महत्व को बताया

6 बैतूल 28 अप्रैल 2025
सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में चल रहे समर कैंप के नौवें दिन विशेष आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके शामिल हुई। विधायक श्रीमती उइके ने विद्यार्थियों के साथ योग, प्राणायाम एवं ध्यान मेडिटेशन कर सभी को स्वास्थ्य और मानसिक शांति के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विधायक श्रीमती उइके को तिलक कर सम्मानित किया गया और भगवद्गीता भेंट स्वरूप दी गई। इस अवसर पर श्री राजेश महतो, राकेश अरोरा, इंदल यादव, सिद्धार्थ बिहारे का भी स्वागत कर भगवत गीता भेंट की गई। शिविर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एचएस रघुवंशी उपस्थित रहे। प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा समर कैंप में चल रही गतिविधियों से विधायक को अवगत कराया गया। विधायक श्रीमती उईके ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह-सुबह का वातावरण, स्वच्छ, सुंदर एवं मस्तिष्क को ऊर्जा देता है एवं आपके विद्यालय में शिक्षण के साथ विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं बौद्धिक शिक्षा का महत्व भी बताया जाता है।

विधायक श्रीमती उइके ने मिट्टी की चाक पर खूबसूरत दीपक बनाया

       विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों को हाइटेक बनाया जा रहा है। स्कूलों की  व्यवस्था सुधारने के साथ विद्यार्थियों के लिए अनेकों योजना चलाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। तत्पश्चात उन्होंने सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के समर कैंप की विभिन्न विधाओं में सर्वप्रथम इन 9 दिवसों में पेंटिंग बनाना सीख रहे विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंगों की सराहना की। वहीं सिलाई सीख रहे विद्यार्थियों द्वारा नए-नए परिधानों में बंधेज, कपड़ों को रंगना, फ्रॉक एवं विभिन्न डिजाइनों के रुमालों को बनाते देख विद्यार्थियों की प्रशंसा की। ब्यूटी पार्लर के अंतर्गत ब्यूटीशियन मेकअप आर्टिस्ट का कार्य करते देखा। इस दौरान उपस्थित छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मेकअप की जानकारी से विधायक को अवगत कराया। इसके बाद क्ले आर्ट सीख रहे विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर विधायक श्रीमती उइके ने मिट्टी की चाक पर खूबसूरत दीपक बनाया व क्ले आर्ट में बनाई गई कलरफुल सुरई, गमले, दीपक ,गुल्लक ,घट्टी को देखा।

आईसीटी लैब में कंप्यूटर चलाना सीख रहे छात्रों से की चर्चा की

       विधायक ने शाला प्रांगण, कक्ष में लोकनृत्य,डांस कर रहे विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं छात्राओं के साथ विद्यार्थी बन लोकनृत्य भी किया। आईसीटी लैब में कंप्यूटर चलाना सीख रहे छात्रों से चर्चा की। सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर अपने स्कूल, माता पिता व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। विधायक श्रीमती उइके ने सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के समर कैंप में चल रही गतिविधियों को देखकर प्राचार्य विवेक तिवारी एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
क्रमांक/144/512/04/2025

जिले में 5 मई से 5 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित

—-

जिला स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित

7 बैतूल 28 अप्रैल 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति के बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से बालक-बालिकाओं के ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग एवं खिलाड़ियों को खेल की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील द्वारा संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रस्तावित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों की विस्तृत रूपरेखा  अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की। समिति ने वर्ष 2025 में जिला स्तर पर 08 खेलों एवं प्रति विकासखण्डों पर 02 खेलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाने की सहमति दी। जिला मुख्यालय एवं विकासखण्डों पर 5 मई से 5 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाएगे। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विकासखण्डों पर समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संचालन में आवश्यक सहयोग के लिए निर्देशित किया। जिला मुख्यालय पर भी जिला अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर संचालन में सहयोग एवं ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए खिलाड़ी बच्चों को पेयजल, चिकित्सा एवं साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में यह रहे शामिल

       बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल सिंह कुशवाहा,  सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मत्सानिया, शा.जे.एच. महाविद्यालय के प्रतिनिधि, शा. उत्कृष्ट विद्यालय के प्रतिनिधि, जिला परियोजना समन्वयक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, कबड्डी संघ के सचिव श्री नितेश राजपूत एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के समस्त प्रशिक्षक, समन्वयक एवं खेल संघों के पदाधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
क्रमांक/145/513/04/2025
 

 

Comments are closed.