विजय शाह के बिगड़े बोल जो बने पहचान
औसत निकालें तो बीजेपी के मौजूदा मंत्री विजय शाह साल में एक या दो विवादित बयान तो दे ही देते हैं. मंत्री शाह के बिगड़े बोल के दायरे में प्रधानमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी तक सारे हैं. सिलसिलेवार जानिए शाह के विवादित बयान.
विजय शाह ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को लेकर बयान दिया था कि पीएम मोदी के पहले देश के सारे प्रधानमंत्री गधा घोड़ा और हाथी छाप थे.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कहा था कि भैय्या के साथ तो हमेशा जाती हो, कभी देवर के साथ भी जाया करो.
शाह के विधानसभा क्षेत्र में उन्हें मुकेश दरबार नामक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद शाह का विवादित बयान सामने आया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं खुद मुकेश दरबार के घर गया था. मैने पूछा उससे कि तेरी बंदूक कहां है और तेरी लुगाई कहां है. भाभी जी को प्रणाम करके आया हूं.
स्कूलों में जयहिंद बुलवाने को लेकर मंत्री विजय शाह स्कूली बच्चों से कह चुके हैं कि जो बच्चा क्लास में जयहिंद नहीं बोलेगा उसे भोपाल ले जाकर समझा दूंगा.
इसी तरह सैकड़ों की तादात में स्कूली छात्र छात्राओं के सामने उन्होंने भाषण में द्वि अर्थी बात करते हुए कह दिया कि जो पहला मामला होता है, वो आदमी भूलता नहीं है. भूलता है क्या फिर ये सवाल भी किया और कहा कि बच्चे सब समझ गए.
विजय शाह का विवादित बयान था क्या

बता दें विजय शाह ने यह बयान महू में एक कार्यक्रम में दिया. जहां उन्होंने कहा कि मोदीजी समाज के लिए जी रहे हैं. जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े. वो कटे पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर ऐसी की तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतारकर कर हमारे हिंदूओं को मारा मोदीजी ने उनकी बहन को उनकी एसी की तैसी करने उनके घर पर भेजा. आगे ये बयान इतना आपत्तिजनक है कि इसे यहां कोट नहीं किया जा सकता.
Comments are closed.