Madhya Pradesh Latest News

बहनों के जीवन में खुशहाली के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

By,वामन पोटे

बहनों के जीवन में खुशहाली के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

—-

1250 से बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक की जाएगी लाड़ली बहना की राशि

—–

स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर वितरित

—–

सारणी ने पूरे प्रदेश को ऊर्जा से सराबोर करते हुए विकास का कारवां आगे बढ़ाया जिससे मध्यप्रदेश जगमगाया

—–

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

—–

बैतूल 28 मई 2025

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मठार देव बाबा और मां ताप्ती के जयघोष करते हुए कहा कि बैतूल जिले के सारणी की महिमा न्यारी हैं, सही मायनों में धरती की शोभा सारणी में विद्यमान है। सारणी ने पूरे प्रदेश को ऊर्जा से सराबोर करते हुए विकास का कारवां को आगे बढ़ाया जिससे मध्यप्रदेश जगमगाया। सारणी के कोल भंडार सोने की तरह है। बैतूल जिले को ईश्वर का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कोयले के भंडार, मां ताप्ती का उद्गम ,उन्नत कृषि इत्यादि प्राकृतिक संपदाओं के साथ ये जनजातीय अंचल विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। जिले के लोकप्रिय विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल ने प्रदेश के पहले फूड पार्क की स्थापना बैतूल जिले में की हैं,जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना का उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और जिले के नवाचार एसएचजी से स्टार्टअप अभियान के तहत 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने “विकास के पथ अग्रसर” बैतूल पुस्तिका का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक श्री चन्द्रशेखर देशमुख, विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके, उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, श्री सुधाकर पवार  सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों बढ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 75 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज “मैं अपनी बहनों से मिलने बैतूल आया हूं”। उन्होंने कहा कि बहनों के जीवन में दुख की छाया कभी ना आए और उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती मध्य प्रदेश भर में मनाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौरव गोंडवाना की महारानी दुर्गावती ने अपने शौर्य और पराक्रम से एक नहीं बल्कि 52 युद्ध में मुगल आक्रांताओं को परास्त किया। अपने अंतिम युद्ध में भी रानी दुर्गतावती ने गुलामी स्वीकार न करते हुए स्वयं अपने खंजर से बलिदान देकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। ऐसा मध्यप्रदेश की बहनों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। इसी प्रकार वीरांगना झांसी की रानी ने भी अंग्रेजों को करारी परास्त देकर देश की स्वतंत्रता की नींव रखीं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महारानी अहिल्याबाई के जयघोष करते हुए कहा कि अहिल्याबाई का पूरा जीवन जनहित को समर्पित रहा। उन्होंने सास -बहू के संबंध से लेकर शासन का भी अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। महेश्वर से शासन चलाते हुए दक्षिण भारत रामेश्वरम, हैदराबाद, बैंगलोर से कारीगर बुलाकर साड़ी बनाने की कलां बुनकरों के माध्यम से बहनों को सिखाई। साड़ियां बनाने के कारखाने स्थापित किए। जिससे महेश्वरी साड़ियां आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। बहनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर नारी सशक्तिकरण के अद्भुत काम रानी अहिल्याबाई द्वारा किए गए। उन्होंने अपने बेटे की गलती पर भी  बिना पक्षपात किए उसे मृत्यु दंड देकर न्याय का न्याय का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।बनारस,सोमनाथ, बद्रीनाथ और राज्य की सीमा के बाहर भी देवस्थान, घाट अन्न क्षेत्र और धर्मशालाएं बनवाने का काम किया ताकि देव दर्शन के साथ देश की एकता और अखंडता भी बनी रहे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भी ग्रहण करते हुए बहनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे। प्रतिमाह लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि डाली जा रही है जिसे आगे बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। बहनों की आय 1 साल में एक लाख से अधिक हो जाए इसके लिए लखपति दीदी अभियान जारी हैं। लखपति दीदी अभियान में 350 से अधिक स्व सहायता समूह काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से लगाई गई सर्वसुविधा युक्त रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी में बहनों को शासन की ओर से 5 हजार और फैक्ट्री द्वारा 8000 इस प्रकार की कुल 13 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने बहनों के कल्याण के साथ बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही हैं। बच्चों को साइकिल वितरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूटी वितरण किया जा रहा है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख से लेकर अगर 1 करोड़ की राशि भी लगे तो मध्यप्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हमारी बहनों के सिंदूर को देखने की दुस्साहस करने पर हमारी सेना ने पाकिस्तान में घर में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया हैं। हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान के हवाई अड्डा को तहस-नहस किया है। अगर आतंकवादी ऐसी नापाक हरकत दोबारा करेंगे तो उन्हें घर में घुसकर मारेंगे यह प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को  प्रधानमंत्री श्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में 31 मई को होने जा रहे कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।
आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आज पूरा देश लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जयंती मना रहा है। लोकमाता अहिल्या बाई ने अपनी कर्तव्य परायणता, न्याय पालिका से महिलाओं के हित में उल्लेखनीय कार्य कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ हिंदुओं की सांस्कृतिक, धार्मिक विरासत को सहेजा है। जिससे अब भारत सबसे ताकतवर देश बन गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कदम से कदम मिलाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी प्रदेश का नेतृत्व कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं निर्बाध रूप से सतत चला रहे हैं। आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आमला विधानसभा में लगभग 15 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें भोपाली जैसे धार्मिक स्थल शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी द्वारा रमली में पुल निर्माण की स्वीकृति भी दी है। उन्होंने कहा कि आमला विधानसभा के अधिकतम गांव ऊंचाई पर स्थित है, जिससे यहां पेयजल समस्या होती है। जिले की प्रमुख नदियां आमला से होके निकलती है। नदियों की लंबाई कम होने से डैम बनना असंभव था, जिससे किसानों की परेशानी भी बनी हुई थी। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आमला विधानसभा में तीन बैराजों की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा आमला विधानसभा में तीन बैराजों और सड़कों, पुल की स्वीकृति दिए जाने पर आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे ने  मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मप्र डे राज्य शहरी आजीविका मिशन, मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित लोक स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान भारत सरकार की स्फूर्ति योजना अंतर्गत सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग की सृजन शील लाडली द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जमकर सराहना की। मप्र डे राज्य शहरी आजीविका मिशन की प्रदर्शनी में पीएमएफएमई योजना अंतर्गत स्व चेतना स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित अचार, धूप बत्ती सहित अन्य स्वदेशी उत्पादों को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा टेरा कोटा मिट्टी से निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पीपल के पौधे का रोपण

       मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सारणी में आयोजित स्व सहायता समूह के सम्मेलन, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के कार्यक्रम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पीपल के पौधे का रोपण भी किया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

/पुलिस बैंड बैतूल द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया गया।

/मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुष्पवर्षा कर बहनों के प्रति अपना स्नेह जताया और उनका अभिवादन किया।

/ रानी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के अवसर नाट्य मंचन किया गया
क्रमांक/153/678/05/2025
 
 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

—-

बैतूल 28 मई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा में 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आमला विधानसभा में 73.50 करोड़ की लागत के इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 5 करोड़ 18 लाख की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण का लोकार्पण, 3 करोड़ 86 लाख की राशि से जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन बोरदेही का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 93 लाख की स्वीकृत राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 52 करोड़ 72 लाख की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 6 करोड़ 48 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य का भूमिपूजन, 1 करोड़ 50 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब, स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन,  65 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र इटावा का भूमिपूजन तथा 14 लाख की राशि से भैंसई नदी पर बोरदेही घाट निर्माण एवं साफ सफाई कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया।

भैंसदेही विधानसभा में 64.66 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

भैंसदेही विधानसभा में 64.66 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 33 करोड़ 24 लाख की लागत से जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास एवं नवीन स्वास्थ्य केंद्र आवास गृह निर्माण तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण, 5 करोड़ 62 लाख की राशि से धाबा खोमई मार्ग एवं पलासपानी से काजलडोह तक मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण, 4 करोड़ 57 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से जनजातीय बालक अंग्रेजी आश्रम भीमपुर का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 45 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 13 करोड़ 15 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य भूमिपूजन, 2 करोड़ 4 लाख की राशि से शासकीय माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 60 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब कार्य का भूमि पूजन तथा 20 लाख की राशि से स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

बैतूल विधानसभा में 101.61 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

बैतूल विधानसभा में 101.61 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 59 करोड़ 97 लाख की राशि से संयुक्त तहसील भवन एवं जनजातीय छात्रावास भवन का लोकार्पण, 2 करोड़ 95 लाख की राशि से अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वाटर बॉडी एवं जलप्रदाय कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से जनजातीय बालक आश्रम खेड़ला का लोकार्पण, 1 करोड़ 40 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 24 लाख की राशि से उद्योग विभाग बैतूल के नवीन भवन का लोकार्पण शामिल है।
इसी प्रकार 11 करोड़ 73 लाख की राशि से विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 6 करोड़ 35 लाख की राशि से कायाकल्प अभियान 2.0 योजना अंतर्गत सीसी रोड, आरसीसी कवर्ड नाली, रोड डिवाइडर, पाथ-वे एवं सेंट्रल लाइटिंग निर्माण कार्य मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत आरसीसी नाली निर्माण, चौराहों का सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण एवं कारगिल चौक पर ट्रैफिक सिंगल एवं पार्किंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 5 करोड़ 33 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज का भूमि पूजन, 4 करोड़ 4 लाख की राशि से शासकीय जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास बैतूल का भूमि पूजन, 3 करोड़ 25 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन कथा 2 करोड़ 58 लाख की लागत से अमृत सरोवर तालाब एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा में 132.74 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा में 132.74 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। जिनमें 34 करोड़ 18 लाख की राशि से सांदीपनी स्कूल एवं छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण, 10 करोड़ 40 लाख की राशि से भौंरा सातल देही चोपना मार्ग का लोकार्पण, 5 करोड़ 71 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से चिचोली तहसील के आदिवासी कन्या आश्रम सोतखेड़ा का लोकार्पण, 1 करोड़ 96 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 47 करोड़ 88 लाख की राशि से विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 15 करोड़ 86 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज का भूमि पूजन, 5 करोड़ 50 लाख की राशि से बालक आश्रम भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 2 करोड़ 80 लाख की राशि से छात्रावास एवं माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 2 करोड़ 79 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब एवं आजीविका व्यावसायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन, 2 करोड़ 24 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन तथा 63 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

मुलताई विधानसभा में 92.04 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुलताई विधानसभा में 92.04 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिनमें 5 करोड़ 66 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण, 3 करोड़ 6 लाख की राशि से ग्राम जौलखेड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 01 जी तथा 01 एच टाइप आवास गृहों का लोकार्पण, 1 करोड़ 65 लाख की राशि से जीएसबी सड़क निर्माण का लोकार्पण तथा 49 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 66 करोड़ 61 लाख की राशि से धाबा खोमई मार्ग एवं पलाश पानी से काजलडोह तक मार्ग निर्माण का भूमि पूजन, 12 करोड़ 55 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य का भूमि पूजन, 86 लाख की राशि से शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 70 लाख की राशि से अमृत सरोवर निर्माण कार्य का भूमि पूजन तथा 82 लाख की राशि से बाउंड्री वॉल, प्रतीक्षालय, नाली, सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

Comments are closed.