नारी शक्ति – राष्ट्र शक्ति – दुर्गादास उइके
पाल धनगर समाज के बीच अहिल्या देवी की त्रिजन्मशताब्दी समारोह का हुआ समापन
बैतूल । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर त्रिजन्मशताब्दी समारोह का भव्य समापन शुक्रवार की शाम पाल मंगल भवन टिकारी में केन्द्रय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के मुख्यआतिथ्य में संपन्न हुआ। भाजपा केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वें जन्म वर्ष के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी कार्यक्रम की श्रृंखला का अंतिम कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला आयोजन समिति के द्वारा नगर के पाल धनगर समाज के मंगल भवन में शुक्रवार को पाल समाज के बीच पाल समाज में जन्मी लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मजयंती मनाई गई। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। आज 300 साल बाद भी हम लोकमाता के कुशल प्रशासन को याद करते है। देवी अहिल्या बाई से प्रेरणा लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांस्कृतिक और धार्मिक जागरण की दिशा में महान कार्य कर रहे है। लोकमाता का जीवन हमें धर्म निष्ठा के साथ राष्ट्र की प्रगति और परम समृद्वि का सबक सिखाता है। लोकमाता ने न्याय के जो आयाम रचे वह आज भी प्रासंगिक है। जनता के बीच उनकी छवि ने उन्हे लोकमाता की उपाधि दिलाई देश के चारो धाम पर उन्होने जो कार्य किए वह आज भी हमें प्रेरणा देतेे है। जल संरक्षण की दिशा में भी माता अहिल्या का नाम और काम आज तक याद किया जा रहा है। इसी तरह हमारे प्रधानमंत्री नारी शक्ति के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रहे है। भाजपा ने लोकसभा में महिला बिल लाकर प्रतिनिधित्व में महिलाओं की भागीदारी को लेकर बडा कदम उठाया है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई अपने शासन में महिलाओं की सेना बनाकर सशक्तिकरण का जो अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है उसकी झलक हमें ऑपरेशन सिंदूर में भी दिखाई दी है। जब देश की दो बहादूर बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर की कमान संभाली और आतंकवाद के आकाओं के घर में घूसकर पहलगाम में अपना सिंदूर गवाने वाली बेटियों का बदला लिया। लोकमाता के आदर्शो पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकारें महिला सशक्तिकरण और समृद्व भारत के संकल्प को लेकर चल रही है। समापन समारोह के इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश सिंह , कार्यक्रम समारोह समिति के जिला संयोजक कृष्णा गायकी, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, देशबंधु वार्ड के पार्षद राजेश पानकर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनगर पाल समाज की जिलाध्यक्ष प्रमिला पाल ने की।

यह भी पढ़ें
Comments are closed.