Madhya Pradesh Latest News

बैतूल के चिचोली के कारोबारी की कटनी संदिग्ध हालात में मौत:महिला मित्र से मिलने आया था, तभी बिगड़ी तबीयत

By,वामन पोटे

बैतूल के चिचोली के कारोबारी की कटनी संदिग्ध हालात में मौत:महिला मित्र से मिलने आया था, तभी बिगड़ी तबीयत

कटनी/बैतूल।।

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र स्थित दर्पण लॉज में बैतूल से आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पहचान बैतूल जिले के चिचौली थाना क्षेत्र निवासी मिठाई कारोबारी पवन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

पवन कटनी की एक युवती से मिलने आया था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान पवन से करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। हालांकि, उसने दोनों के बीच के संबंधों और पवन के कटनी आने के कारण के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों के बीच के रिश्ते और पवन के कटनी आने के उद्देश्य की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि चिचौली के बाजार चौक में इसके पिता भगवती गुप्ता की मिठाई की दुकान है। यह भी उनके साथ काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को घरवालों से पचमढ़ी जाने का बोलकर निकला था।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक पवन गुप्ता अपनी इंस्टाग्राम में दोस्त बनी एक युवती से मिलने कटनी पहुंचा था, दोनों के बीच लंबे वक्त से बातचीत हुआ करती थी। इसलिए आज सुबह पवन अपने घर बैतूल से कटनी पहुंचा और दर्पण लॉज में कमरा बुक किया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लॉज में मिलने पहुंची युवती नीतू पहारिया ने बताया कि उसकी और पवन को दोस्ती डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम में हुई थी। मुझसे मिलने कटनी पहुंचा था। पवन बैतूल के चिचौली में रहने वाला है, जो कटनी के दर्पण लॉज में 11 बजे रुके हुए थे। मैं 1 बजे मिलने पहुंची थी। तभी कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया वो नहीं रहे। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए लॉज और अस्पताल दोनों जगह छानबीन शुरू कर दी है।

कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के साथ एक युवती लॉज में मौजूद थी, जिससे पुलिस पूछताछ करेगी। अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों पर हुई मौत नज़र अंदाज़ नहीं कर रही। युवक की लॉज में संदिग्ध हालात में मौत हुई है जिसके चलते कुठला पुलिस लॉज के रूम को क्राइम सीन मनाते हुए सील किया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी।

Comments are closed.