Madhya Pradesh Latest News

सरकारी भोपू ,कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जनसुनवाई में जयप्रकाश वार्ड की कमलती को मिला न्यायकलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम को अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश

—-

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

बैतूल 17 जून 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में बैतूल मुख्यालय के जय प्रकाश वार्ड निवासी कमलती धुर्वे ने बताया कि शासन द्वारा आवासीय पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया गया था, जिस पर अनावेदकों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। आवेदक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैतूल एसडीएम को तत्काल कब्ज दिलाए जाने के निर्देश दिए। चिचोली तहसील के ग्राम बिधवा निवासी प्रभुदयाल ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उनकी कृषि भूमि पर अनावेदकों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर से सूर्यवंशी ने चिचोली तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तत्काल सीमांकन करने के दिए निर्देश

       ग्राम मंगोना खुर्द निवासी सुभाष सोनारे ने बताया कि ग्राम सिरखेड़ में उनकी कृषि भूमि स्थित है, जिसके सीमांकन के लिए आवेदन किया था। जिस पर कलेक्टर से सूर्यवंशी ने प्रभात पट्टन तहसीलदार को पटवारी के माध्यम से शीघ्र सीमांकन कराए जाने के निर्देश दिए। ग्राम टांगनामाल निवासी सुनीता ने आवेदन के माध्यम से सीमांकन के पश्चात नक्शा दुरुस्त कर कब्जा दिलाए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। प्रभातपट्टन तहसील निवासी गजानन वाडबुदे ने आवेदन के माध्यम से बताया कि सीमांकन किए जाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

आधार कार्ड बनाए जाने के दिए निर्देश

       जनसुनवाई में आमला तहसील के ग्राम तुरा बोरगांव निवासी दयाराम ने नातनी दृश्या का आधार कार्ड बनाए जाने की गुहार लगाई। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को आधार कार्ड बनवाए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम मासोद निवासी मुन्ना ने स्व पिता के नाम पर बने आवासीय पट्टे पर मकान बनाए जाने की अनुमति मांगी। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। मुलताई के ग्राम परमंडल निवासी दीपचंद ने स्वामित्व की भूमि पर अनावेदकों द्वारा किए गए कब्जे को हटाए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुलताई तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार चिचोली निवासी अर्चना आर्य ने निजी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने  तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

करियर काउंसलिंग योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

बैतूल 17 जून 2025
मध्यप्रदेश शासन की कैरियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से इच्छुक आवेदकों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए काउंसलर्स की टीम गठित की जाना है। काउंसलर्स की टीम में एक मनोवैज्ञानिक के अलावा मार्गदर्शन के लिए तीन विषय विशेषज्ञ रहेंगे, जो क्रमशः प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन देंगे। काउंसलर्स को नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा। काउंसलरों के पैनल के लिए कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय बैतूल में 24 जून 2025 तक आवेदन दे सकते हैं। काउंसलर्स के पैनल में मनोवैज्ञानिक आवेदन के लिए मनोवैज्ञानिक में स्नातकोत्तर डिग्री या पीजी डिप्लोमा अनिवार्य है। विषय विशेषज्ञ आवेदन के लिए एडमिशन्स तथा स्कालरशिप प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षा एवं रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में मार्गदर्शन तथा परामर्श देने का अनुभव और योग्यता रखना अनिवार्य है। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

सीएमएचओ डॉ.हुरमाडे ने टीकाकरण सत्र स्थल का किया निरीक्षण

अनुपस्थित एवं लापरवाह कर्मचारियों को सख्त चेतावनी के साथ कारण बताओ सूचना पत्र किए जारी

बैतूल 17 जून 2025
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र जामठी का औचक निरीक्षण किया गया। जामठी में एएनएम श्रीमती आशा उबनारे एवं श्रीमती सुनीता पवार सत्र स्थल से अनुपस्थित पाई गईं। टीकाकरण सत्र प्रारंभ नहीं होने से सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े द्वारा कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर सत्र प्रारंभ करने में आइंदा कभी कोई गलती न हो इसका ध्यान रखा जाये।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लापाझिरी में सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े को बंधपत्र चिकित्सक डॉ हर्षित श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले, एएनएम श्रीमती विन्ध्येश्वरी पवार भी अनुपस्थित मिलीं। माह जून के 17 दिवसों में केवल 4 संस्थागत प्रसव की उपलब्धि पाये जाने पर उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुये संस्थागत प्रसव संख्या बढ़ाने के  लिए निर्देशित किया। लापाझिरी में डॉ हुरमाड़े ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे मरीजों से मिल रहे उपचार की जानकारी प्राप्त की।
डॉ हुरमाड़े ग्राम धौल के आंगनवाड़ी केन्द्र गौंडी मोहल्ला का निरीक्षण किया। टीकाकरण सत्र स्थल पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती करिश्मा माथनकर एवं एएनएम श्रीमती कविता पवार अनुपस्थित पाई गई। सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े एवं डीआईओ डॉ प्रांजल उपाध्याय के पहुंचने तक प्रातः 11 बजे भी टीकाकरण सत्र प्रारंभ नहीं हुआ था। डॉ हुरमाड़े ने स्वयं सत्र प्रारंभ करवाया एवं सख्त ताकीद की एवं कहा कि समय पर उपस्थित होकर सत्र प्रारंभ करना अत्यंत आवश्यक है। आंगनवाडी केन्द्र में उन्होंने माताओं एवं बच्चों से चर्चा कर शासन की योजनाओं की हितग्राहियों तक पहुंच की जांच की। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समस्त महिलाओं की एनीमिया की जांच सुनिश्चित की जाये ताकि एनीमिया की स्थिति में समय पर पूर्ण उपचार प्रदाय किया जा सके।

उप स्वास्थ्य केन्द्र गजपुर का किया निरीक्षण

       सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने उप स्वास्थ्य केन्द्र गजपुर में निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र देरी से प्रारंभ होने पर नाराजगी जताई एवं समय पर उपस्थित होने हेतु एनएनम श्रीमती ममता टेकाम को निर्देशित किया। टीकाकरण में आई माताअें को कुपोषण के संबंध में चिकित्सकीय खतरों से अवगत कराया गया।
सीएमचओ डॉ हुरमाड़े ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये समस्त मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि व्हीएचएनडी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिस दिन हितग्राहियों को प्रमुख सेवाऐं प्रदाय की जाती हैं जो स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इस प्रकार की लापरवाही कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी। सभी मैदानी अमला समय पर अपने मुख्यालय पर रहकर बेहतर चिकित्सा उपचार आमजन को उपलब्ध कराये। किसी प्रकार की भी मरीजों एवं हितग्राहियों के साथ की जाने वाली लापरवाही कठोर एवं दंडात्मक अनुशासनात्मक कार्यवाही का कारण बनेगी। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय एवं अंतरा फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।

मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल का 23वॉ स्थापना दिवस मनाया

बैतूल 17 जून 2025
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल वृत्त कार्यालय में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का 23वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस दौरान महाप्रबंधक श्री अनूप सक्सेना, श्री भूपेन्द्र सिंग बघेल, श्री हितेश वशिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों तथा उपभोक्ताओं द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के उच्च दाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं का सम्मान, पौधरोपण तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
महाप्रबंधक श्री अनूप सक्सेना द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सच्ची निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान श्री सक्सेना द्वारा माननीय प्रबंध संचालक भोपाल के संदेश का भी वाचन किया गया एवं उपस्थित उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं से तथा विगत 23 वर्षों से कंपनी द्वारा उपभोक्ता हित में किये गये कार्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उच्च दाब उपभोक्ता डब्लू सी.एल. के प्रतिनिधि श्री लक्ष्मीकांत महापात्रा महाप्रबंधक एवं श्री मुकेश खंडेलवाल ने कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। महाप्रबंधक एवं अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं द्वारा कार्यालय प्रांगण में  पौधारोपण किया गया। इसके अलावा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 25 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में श्री हितेश वशिष्ठ द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित उपभोक्ताओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments are closed.