सरकारी भोपू ,अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन व्यवस्थित ढंग से कराएं संभागायुक्त श्री तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिये निर्देश
By,वामन पोटे
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन व्यवस्थित ढंग से कराएं संभागायुक्त श्री तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिये निर्देश
—-
बैतूल 18 जून 2025
11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तर पर योग प्रशिक्षक एवं वालेंटियर्स को ऑनलाइन ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। संभाग के सभी जिलों में योग दिवस पर व्यवस्थित ढंग से सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं करें। वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए ये व्यवस्थाएं की जाएं ताकि वर्षा के कारण योगाभ्यास के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न हो। यह निर्देश संभागायुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री कृष्णगोपाल तिवारी ने बुधवार शाम को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में संभाग के तीनों जिले के कलेक्टर्स को दिये। बैतूल कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत की सीईओ श्री अक्षत जैन तथा अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। कमिश्नर श्री तिवारी ने इस दौरान निर्देश दिये कि सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम सम्पन्न होने तक कार्यक्रम के फोटो पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें।
जिले में 21 जून को वृहद स्तर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
—-
जेएच कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम
—
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश
—-
बैतूल 18 जून 2025
11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले में वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में सामूहिक योग शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जेएच कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आपसी समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के निर्देश दिए है।
11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को
—-
बैतूल 18 जून 2025
11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है। जारी आदेश अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिले की समस्त संस्थाओं को प्रेरित किया जायेगा, सभी कार्यक्रम आयोजकों को अपना पंजीयन कराना होगा। इसका पंजीयन लिंक https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर होगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जिले के पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत के अन्य ग्रामों एवं सभी नगरीय निकायों मुख्यालय एवं समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कराया जायेगा।
योग दिवस के कार्यक्रम के लिए भारत सरकार द्वारा योग निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के लिए जिले में पतंजलि योग संस्थान, जन अभियान परिषद, म.प्र. योग आयोग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के योग इन्स्ट्रक्टर व योगा वालेंटियर का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 21 जून के योग दिवस कार्यक्रम में संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त ग्रामों एवं वार्डाे में किया जायेगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 7.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर योग प्रशिक्षक एवं वालेंटियर्स को ट्रेंनिग कराने के लिए आयुष विभाग द्वारा ट्रेनिंग मॉडयूल तैयार किया गया है जिसके माध्यम से 19 एवं 20 जून को ऑनलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में 30 जून तक लगेंगे शिविर
—-
जनजातीय वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ
बैतूल 18 जून 2025
जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति के लिए चलाए जा रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बैतूल जिले के 10 विकासखण्डों के चिह्नित 554 गांवों में 15 जून से 30 जून तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा अभियान के तहत शिविर स्थल पर सेल्फी पाइंट, होर्डिंग पोस्टर एवं दीवारों पर चित्रकारी के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाकर शिविरों के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है।
धरती आबा के तहत चिन्हित गांवों में विकासखण्ड भीमपुर के 109, भैंसदेही के 71, आठनेर के 51, बैतूल के 62, चिचोली के 42, घोड़ाडोंगरी के 86, शाहपुर के 66, मुलताई के 9, प्रभात पट्टन के 26 तथा विकासखण्ड आमला के 32 गांव शामिल है। इन गांवों में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य और परिवार, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, दूरसंचार और जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य 17 विभागों की 25 योजनाओं से लाभान्वित किया जाकर जनजातीय समुदायों का शत प्रतिशत संतृप्त किया जा रहा। है।
143 गांवों में आयोजित शिविरों में 19 हजार 968 हितग्राही हुए लाभान्वित
जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत 15,16,17 एवं 18 जून को जिले के 10 विकास खंडों में अब तक 143 गांवों मे शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविर में अनुमानित 19968 हितग्राही सम्मिलित हुए, जिनमें से पात्र जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाएं जैसे आधार कार्ड 252, तपेदिक के लिए सर्किय मामलों का पता लगाना 35, आयुष्मान भारत कार्ड 717, जाति प्रमाण पत्र 72, किसान क्रेडिट कार्ड 63, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 66, प्रधानमंत्री जनधन योजना 21, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 27, किसान सम्मान निधि योजना 216, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 107, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 83, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 36, राशन कार्ड 159, सिकल सेल परीक्षण 1400, स्थायी निवास प्रमाण पत्र 07, मनरेगा 239 एवं मिशन इन्द्रधनुष 18, मृदा योजना 04 आदि विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
जिला चिकित्सालय में सिकलसेल जांच, काउंसलिंग एवं परामर्श शिविर
—
बैतूल 18 जून 2025
विश्व सिकलसेल दिवस पर आज 19 जून 2025 को जिला चिकित्सालय बैतूल परिसर के नवीन एमसीएच भवन में प्रातः 10.30 बजे से सिकलसेल जांच, काउंसलिंग एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा सिकल सेल के संदिग्ध मरीजों की जांच, उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा, जिसमें जनरल मेडिसिन, आर्थोपेडिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, फीजियोथैरिपिस्ट, काउंसलर इत्यादि सम्मिलित होंगे। साथ ही शिविर में टेलीमेडिसिन के माध्यम से डॉ सचिन बंसल भोपाल द्वारा मरीजों की काउंसलिंग की जायेगी।
सिकलसेल दिवस पर जिला बड़वानी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण सम्मिलित होंगे जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े एवं जिला नोडल अधिकारी सिकल सेल डॉ अंकिता सिते द्वारा सिकल सेल दिवस पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियां, स्क्रीनिंग जांच प्रबंधन, पोर्टल एन्ट्री, काउंसलिंग एवं रोकथाम के संबंध में 18 जून को समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को ऑनलाइन व्हीसी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। 19 जून 2025 को सिकल सेल दिवस पर जिला चिकित्सालय से लेकर आयुष्मान अरोग्य मंदिरों तक शिवरों का आयोजन तथा सिकल सेल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
करियर काउंसलिंग योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
—
बैतूल 18 जून 2025
मध्यप्रदेश शासन की कैरियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से इच्छुक आवेदकों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए काउंसलर्स की टीम गठित की जाना है। काउंसलर्स की टीम में एक मनोवैज्ञानिक के अलावा मार्गदर्शन के लिए तीन विषय विशेषज्ञ रहेंगे, जो क्रमशः प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन देंगे। काउंसलर्स को नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा। काउंसलरों के पैनल के लिए कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय बैतूल में 24 जून 2025 तक आवेदन दे सकते हैं। काउंसलर्स के पैनल में मनोवैज्ञानिक आवेदन के लिए मनोवैज्ञानिक में स्नातकोत्तर डिग्री या पीजी डिप्लोमा अनिवार्य है। विषय विशेषज्ञ आवेदन के लिए एडमिशन्स तथा स्कालरशिप प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षा एवं रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में मार्गदर्शन तथा परामर्श देने का अनुभव और योग्यता रखना अनिवार्य है। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
Comments are closed.