Madhya Pradesh Latest News

मध्य प्रदेश CM के ससुर का सुल्तानपुर में निधन:98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली,  रीवा में होगा अंतिम संस्कार, मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष ने जताया दुख

By,वामन पोटे

मध्य प्रदेश CM के ससुर का सुल्तानपुर में निधन:98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली,  रीवा में होगा अंतिम संस्कार

सुल्तानपुर।।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने मंगलवार रात अंतिम सांस ली। आज बुधवार को रीवा में उनका अंतिम संस्कार होगा।

27 जून की रात ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें सांस और पेट से संबंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी और मध्यप्रदेश के सीएम की पत्नी सीमा यादव अपनी पुत्री के साथ उन्हें देखने पहुंची थीं। फिर वो मध्यप्रदेश लौट गई थीं।
घर में थे, अचानक बिगड़ी हालत
30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। आज शाम को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जब तक परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचते, उनकी सांसें थम गईं। साल 2023 में ब्रह्मादीन यादव की पत्नी का निधन हुआ था।
बेटे के साथ रहते थे ब्रह्मादीन यादव

 ब्रह्मादीन यादव सुल्तानपुर में अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) हैं। ब्रह्मादीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। इकलौती बेटी सीमा की शादी 1994 में मोहन यादव से उज्जैन में हुई थी। मूल रूप से परिवार अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है।

संघ से जुड़े थे, कई आंदोलन किए

ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से संघ से जुड़े थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलन किए। इसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से भागकर मुंबई चले गए। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने बाद में अपना नाम ब्रह्मादीन रख लिया। आंदोलन में नाम नहीं आने के बाद इधर गांव में हमारी जमीनें पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर ली। ज्यादा कुछ बचा नहीं।
प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे

ब्रह्मादीन ने मुंबई में पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई पूरी करके फिर यूपी आ गए। नौकरी के लिए मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गए। वहां एक राजकीय स्कूल में नौकरी मिल गई। 1987 में वो प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे।

विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात

उनकी बेटी सीमा यादव ने रीवा से 1989 में भूगोल से एमए किया है। वह शुरू से संघ से जुड़ी रहीं। 1984 से मोहन यादव के संपर्क में आईं। विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान मोहन यादव से मुलाकात हुई थी। वह उस समय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे। इसी साल उज्जैन में परिवार वालों की सहमति के बाद बहन की शादी उनसे करा दी गई।
बड़े बेटे एयरफोर्स में थे
ब्रह्मादीन के बड़े पुत्र रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड होकर जबलपुर में फैमिली के साथ शिफ्ट हैं। उसके बाद के सदानंद यादव रीवा में विद्या भारती में जॉब कर रहे हैं। वहीं पर शव ले जाया जाएगा। जहां कल, बुधवार को एमपी सीएम अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष ने जताया दुख


Comments are closed.