मै पहले जैसा था वैसा ही हूँ – खण्डेेलवाल
श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम है कावड़ यात्रा- हेमन्त खण्डेलवाल
मुलताई आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
ताप्ती सरोवर में जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा का किया शुभारम्भ
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल शुक्रवार को पुण्यदायिनी मॉ ताप्ती की उदगम स्थली पवित्र नगरी मुलताई से शिवधाम सालबर्डी तक आयोजित मॉ ताप्ती सर्वमंगल कावड़ यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुलताई आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओें और क्षेत्रवासियों ने जगह जगह आत्मीयता से भव्य स्वागत किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने ताप्ती उदगम स्थल ताप्ती सरोवर में जलाभिषेक और मॉ ताप्ती ,भगवान भोलेनाथ सहित देवी-देवताओं का पूजन -अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि के लिये प्रार्थना की और कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया । भक्तों के साथ कावड़ यात्रा में शामिल होकर उन्होेने नगर भ्रमण किया और कावड़ यात्री शिव भक्तों को शुभकामनाए देकर रवाना किया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि यह कावड यात्रा सिर्फ यात्रा ही नही बल्कि श्रद्वा भक्ति और उत्साह का संगम है ।
मै पहले जैसा था वैसा ही हूँ – खण्डेेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के प्रथम मुलताई आगमन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकताओं ग्रामीणों और नगरवासियों ने जगह जगह ढोलढमाकों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। श्री खण्डेलवाल का स्वागत करने के लिये जन सैलाब उमड पडा। बैतूल से मुलताई मार्ग पर ससुन्द्रा, परमण्डल सहित अन्य ग्रामों के साथ भाजपा कार्यालय मुलताई और मुलताई नगर में जगह जगह श्री खण्डेलवाल का स्वागत किया गया। बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार एवं उनके समर्थकों ने परमण्डल जोड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तुलादान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकताओं से मिले अपार प्रेम और आत्मीयता से मै अभीभूत हू। उन्होने ने कहा कि भाजपा एक परिवार है मुझे पार्टी ने नया दायित्व सौपा है। सभी के सहयोग से इस दायित्व का मै निर्वहन करूगा। उन्होने कहा था यह दायित्व मिलने के बाद भी मै जैसा पहले था वैसा ही आज भी आपके साथ हूॅ और आगे भी आपके साथ रहूगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने नागपुर नाका मुलताई में संविधान निर्माता , भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढेकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, कावड यात्रा के आयोजक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जनप्रतिनिधी, पार्टी पदाधिकारी -कार्यकर्ता सहित बडी संख्या में नगरवासी और भक्तगण मौजूद रहे।
Comments are closed.