क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बैतूल। 23 जुलाई को देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर बैतूल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े रमेश भाटिया ने भोपाल स्थित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री भाटिया बैतूल के 75 कदम के क्रांतिकारी अभियान से जुड़े हैं, इनके पूर्वजों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जैसे अमर बलिदानियों की प्रेरणा आज भी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की लौ जगाती है। उनका जीवन साहस, त्याग और आत्मबलिदान का प्रतीक है जिसे हर भारतीय को नमन करना चाहिए।
Comments are closed.